प्रेम जाल में फंसाकर करता था यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका यौन शोषण के आरोप में मुख्य आरोपी और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया का एक युवक नोएडा में काम करता था तो उसने दिल्ली की एक युवती को शादी का झांसा देकर फंसा लिया।
आरोप है कि दिल्ली की इस युवती का वह दो साल तक यौन शोषण करता रहा। उसके बाद उसने इस युवती से आंख फेर लीं।
इस बीच इस युवक ने हाथरस शहर के मुख्य बाजार की एक लड़की को फंसा लिया और उसे अपने घर में रखने लगा। इसकी जानकारी जब उसकी दिल्ली वाली पुरानी प्रेमिका तो हुई थी तो वह यहां आ गई थी।
युवती ने खोली पोल, फंसा आरोपी
हाथरस पहुंचकर युवती ने आरोपी युवक की करतूतों का चिट्ठा खोला दिया, जिसके चलते शहर की युवती भी इस फरेबी युवक का सच जान गई थी। दोनों लड़कियों ने पुलिस को अपने साथ धोखाधड़ी की सूचना दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवतियों का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया। एक युवती ने आरोपी के अलावा उसके कुछ परिजनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी युवक किशन कुमार और उसके पिता वीरेंद्र सिंह निवासीगण नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।