लड़की को पोर्न क्लिप भेजी, धरा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 साल के युवक को पुलिस ने युवती को पोर्न क्लिप भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को युवती ने वैलेंनटाइन डे पर मिलने के बहाने से बुलाया था। पुलिस ने उसे मॉल के पास से गिरफ्तार किया।
युवक लगातार दो महीनों से युवती को व्हाट्स ऐप पर घटिया संदेशों के साथ पोर्न वीडियो भेज रहा था। युवती द्वारा उसकी हरकतों को नजरअंदाज किए जाने के बावजूद वह लगातार उसे परेशान कर रहा था।
मध्यप्रदेश के इंदौर की इस घटना में पकड़े गए आरोपी का नाम मोहित हिरवानी है और उसका घर प्रिंकाको कॉलोनी के सुखनिवास अपार्टमेंट में है।
मोबाइल की दुकान से मिला युवती का नंबर
कुछ माह पूर्व युवती मोबाइल फोन की दुकान पर मोबाइल फोन रिचार्ज कराने आई थीं, जहां से कि युवक को उसका नंबर हाथ लगा।
इसके कुछ दिनों बाद मोहित ने दूसरे की आईडी से मोबाइल फोन की सिम ली और उसने उस नंबर से लड़की को गंदे मैसेज व पोर्न क्लिप भेजने शुरू कर दिए। जब लड़की ने इन संदेशों का जवाब नहीं दिया तो आरोपी उसे परेशान करने वाले क्लिप भेजने लगा।
युवती ने आरोपी से ऐसा नहीं करने के लिए कहा और जब आरोपी ने हरकतें बंद नहीं कीं तो पीड़िता ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
प्रतिष्ठित परिवार से है आरोपी
आरोपी शहर के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखता है तथा उसके पिता तेल के बड़े व्यापारी हैं। वह पिता, बड़े भाई और छोटी बहन के साथ एक सोसायटी के अपार्टमेंट में रह रहा था। वहीं, पीड़िता इंदौर के ही निजी कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही है।
पुलिस ने बताया कि फेक नंबर से क्लिप भेजने के बाद आरोपी फोन बंद कर लेता था। आरोपी के कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।