{"_id":"bcf622b172ca7e407f39e3c29883866d","slug":"young-women-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार संग मिलकर किया युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रिश्तेदार संग मिलकर किया युवती से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Jan 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुर इलाके में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बेगमपुर इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती 20 जनवरी को थाने आई। उसने पड़ोस में रहने वाले युवक रंजन और उसके रिश्तेदार पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि उसकी रंजन से दोस्ती थी।
विज्ञापन
रंजन ने उससे शादी करने की बात कही थी। आरोप है कि 9 जनवरी को रंजन शादी करने का बहाना बनाकर उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां पहले से एक युवक मौजूद था।
विज्ञापन
दोनों ने उसे बंधक बना लिया और उससे गैंगरेप करते रहे। 20 जनवरी को वह किसी तरह उनके चंगुल से भागकर घर पहुंची और पुलिस से इसकी शिकायत की।