पिता ने बाइक नहीं खरीदी तो फूंक डाला घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपने पिता ने नई मोटरसाइकिल खरीदने की जिद की, पिता ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने अपना घर ही फूंक डाला।
मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का है। यहां, छापीहेडा थानांतर्गत चितावलिया गांव में नई बाइक खरीदने की जिद पर अड़े एक युवक ने पिता द्वारा नई बाइक खरीदकर नहीं देने से आक्रोशित होकर अपने ही घर को आग लगाकर फूंक डाला।
थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने आज बताया कि युवक ने ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों को भी आग नहीं बुझाने दी।
परिजनों ने बाइक खरीदने से कर दिया था मना
चौहान ने बताया कि चितावलिया गांव में रामबाबू दांगी लंबे समय से परिजनों से नई बाइक खरीदने की मांग कर रहा था, लेकिन परिजनों ने बाइक खरीदने से मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस बात से युवक इतना नाराज हो गया कि उसने अपने ही घर में आग लगा दी, जिसके कारण घर का सारा सामान एवं घर जल गया।
चौहान ने बताया कि नई बाइक खरीदकर नहीं देने से परिवार के खिलाफ आक्रोशित हुए रामबाबू ने आग बुझाने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों पर पथराव शुरू कर दिया।
उत्पाती युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने दमकल कर्मियों को भी पथराव कर खदेड़ दिया।
चौहान ने बताया कि बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उत्पाती युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।