फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Young J’khand filmmaker gets threats for ‘riot’ docu

दंगे पर डॉक्युमेंटरी बनाने पर 18 साल के युवक को मिली धमकी

Tue, 10 Nov 2015 07:00 PM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
Young J’khand filmmaker gets threats for ‘riot’ docu

झारखंड के जमशेदपुर का एक 18 वर्षीय नवयुवक दंगों पर फिल्म बनाकर लोगों के सामने हकीकत लाना चाहता है लेकिन कुछ लोगों ने ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी मिली है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जमशेदपुर में जुलाई माह में एक दंगा हुआ था जिसका युवक ने वीडियो बना लिया था। यह युवक अब इन वास्तिविक सीन्स को लेकर दंगों पर एक शॉर्ट डाक्युमेंटरी फिल्म बनाई जिसे समाज के सामने लाना चाहता है।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले फिल्म बनाने वाले युवक कुमार गौरव ने दंगे पर बनी अपनी फिल्म 'कर्फ्यू' का ट्रेलर अपने फेसबुक पेज और यूट्यूब पर अपलोड किया जिसके बाद से उसे लगातार धमिकियां मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दंगा पीड़ित अल्पसंख्यक समाज के लोग और इस फिल्म में दंगे को लेकर उनकी प्रतिक्रिया दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ो लोग देख चुके हैं 'कर्फ्यू' का ट्रेलर

Young J’khand filmmaker gets threats for ‘riot’ docu

कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि उसने जब से फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया में डाला तब से उसे 150 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लेकिन दूसरे समुदाय की ओर से उसे धमकियां मिल रही हैं।

कुमार गौरव राजस्‍थान के उदयपुर केंद्रीय विद्यालय से 2014 में 12वीं पास की है। गौरव ने बताया क‌ि उसके फेसबुक में दो लोगों ने उन्हें धमकी दी है। धमकी देने वालों में से एक ने खुद को एबीवीपी का सदस्य बताय है जबकि दूसरा शख्स किस संस्‍था से जुड़ा है इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि इससे पहले मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी फिल्म 'मुजफ्फरनगर बाकी है' की स्क्रीनिंग दिल्ली विश्वविद्यालय में की जा रही लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए स्क्रीनिंग रोकवा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed