फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   young couple made sucide

जहर खाकर प्रेमी जोड़े ने दे दी जान

Tue, 10 Dec 2013 02:15 AM IST
अमर उजाला, रामपुर
अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 10 Dec 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
young couple made sucide

शहजाद नगर के बराखास गांव स्थित एक क्लीनिक पर रविवार शाम प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


प्रेमिका क्लीनिक पर ही काम करती थी। घटना उस वक्त हुई जब युवक प्रेमिका से मिलने क्लीनिक पर पहुंचा। पहले युवक ने जहरीला पदार्थ खाया। उसकी हालत बिगड़ने पर युवती ने भी जहर खा लिया। प्रेमी की मौत क्लीनिक पर तो प्रेमिका की जिला अस्पताल में हुई।

रामपुर के जुम्मा कालोनी निवासी सुल्तान अहमद का बराखास गांव में क्लीनिक है। क्लीनिक में गंज थाना क्षेत्र के बघी गांव निवासी मुस्कान उर्फ पूनम राजपूत बतौर नर्स काम करती थी।
विज्ञापन


उसका प्रेम प्रसंग शहजादनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पट्टी गांव निवासी कुंवर पाल के बेटे ऋषिपाल के संग चल रहा था। ऋषिपाल रविवार की शाम बराखास स्थित क्लीनिक पर पहुंचा। जहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद क्लीनिक में ही ऋषिपाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ऋषिपाल का इलाज भी क्लीनिक में किया गया। लेकिन, उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। यह देख युवती ने भी जहर खा लिया।


युवक की अस्पताल में ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत खराब देख उसे जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरखास स्थित क्लीनिक के दूसरे तल से युवक का शव बरामद कर लिया। बाद में पुलिस युवती के शव को भी कब्जे में लिया। एसपी उमेश कुमार सिंह, सीओ मिलक डा.तेजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed