फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Yong man repeated a businessman's wife and made porn video

फेसबुक पर बिजनेसमैन की बीवी को फंसाकर बनाई अश्लील क्लिप

Wed, 13 May 2015 11:56 AM IST
Updated Wed, 13 May 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
Yong man repeated a businessman's wife and made porn video

मुंबई के बिजनेसमैन की पत्नी का अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर का रहने वाला युवक डीआईजी बंगला के पास स्थित एक साइबर कैफे में काम करता था।

विज्ञापन


फेसबुक पर चैटिंग के जरिए उसकी महिला से दोस्ती हुई। एक माह पहले वह मुंबई गया था जहां होटल में उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया।

शाहपुर, रामजनकी नगर के रहने वाले राजमन का बेटा मदन प्रसाद सिविल लाइंस में डीआईजी बंगला के पास स्थित साइबर कैफे में काम करता था।

फेसबुक पर की महिला से दोस्ती, होटल में बनाए संबंध

Yong man repeated a businessman's wife and made porn video

फेसबुक पर उसने अमित राय नाम से आईडी बनाकर मुंबई के शांताक्रूज में रहने वाले बिजनेसमैन की पत्नी से दोस्ती कर ली। एक माह पहले वह महिला से मिलने मुंबई गया था। एक सप्ताह तक वह महिला के साथ होटल में रहा।

इसी दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। लौटने के बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला से रकम की मांग करने लगा।

महिला ने उसके बैंक अकाउंट में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे, लेकिन मदन और रकम की मांग कर रहा था। पीड़ित ने मामले की जानकारी एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) शांताक्रूज से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Yong man repeated a businessman's wife and made porn video

एसीपी के निर्देश पर शांताक्रूज थाने में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की टीम मामले की छानबीन में जुट गई। मंगलवार को मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर वसीम शेख हेड कांस्टेबल सुनील पवल के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचे और एसएसपी प्रदीप कुमार को मामले की जानकारी दी।

एसएसपी के निर्देश पर कैंट इंस्पेक्टर मुंबई पुलिस की टीम को लेकर साइबर कैफे पर पहुंचे और मदन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed