{"_id":"09bcaa8478ba3223adf8d0ea4e306ce9","slug":"yoga-instructor-raped-foreigner-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग गुरु ने किया विदेशी महिला से रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
योग गुरु ने किया विदेशी महिला से रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में योग और योग गुरु को किस कदर सम्मान दिया जाता है, इस बात से हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ शैतान हर चीज को मिट्टी में मिलाने पर आमादा हैं।
विज्ञापन
गोवा का यही मामला ले लीजिए, जहां एक योग गुरु पर विदेशी युवती से रेप करने का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
टीओआई के अनुसार पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय आरोपी कृष्ण शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसे मंगलवार को डाबोलिम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हॉलैंड की 25 वर्षीय एक युवती ने बताया कि सोमवार को वह मोरजिम से 15 किलोमीटर दूर अंजुना में एक पार्टी से लौट रही थी। तब कृष्णा ने उसे लिफ्ट दी और युवती को उसके कमरे पर छोड़ा, तभी उसने युवती से रेप किया।
विज्ञापन
युवती आरोपी कृष्ण से ही योग सीख रही थी। दोनों अंजुना में ही एक पार्टी के दौरान मिले थे। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को उस समय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया जब वह मुंबई भागने की फिराक में था।