फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Yakub Memon likely to be hanged on July 30

सीए रहे याकूब मेनन को जानिए किस अपराध के लिए होगी फांसी?

Wed, 15 Jul 2015 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jul 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
Yakub Memon likely to be hanged on July 30

1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेनन को 30 जुलाई को फांसी दी जा सकती है। लेकिन याकूब मेनन है कौन और उसे किस अपराध के लिए फांसी की सजा दी जाएगी? जानिए याकूब पर लगे आपराधिक आरोपों के बारे में।

विज्ञापन


पेशे से चार्टेड एकाउंटेंट याकूब अब्दुल रजाक मेनन अपने परिवार में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा शख्स है जिसे 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों में शामिल रहने का दोषी पाया गया था। मुंबई सीरियल ब्लास्ट में 257 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


मुंबई ब्लास्ट के आरोपों में नेपाल पुलिस ने याकूब को काठमांडू एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर सीबीआई को सौंपा दिया था तब से याकूब अभी तक जेल में है। हालांकि सीबीआई दावा किया था कि उसने याकूब को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। याकूब पर आरोप हैं कि मुंबई ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों में एक अपने छोटे भाई टाइगर मेनन को उसके अवैध धंधों के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कानून के तहत मिलेगी फांसी?

Yakub Memon likely to be hanged on July 30

याकूब मेनन के छोटे भाई टाइगर मेनन को सीबीआई की अदालत ने मुंबई के सीरियल बम धमाकों प्रमुख साजिशकर्ता दाउद इब्राहीम के साथ मिलकर साजिश रचने का दोषी पाया था। 27 जुलाई 2007 को न्यायाधीश पीडी कोडे की अदालत ने याकूब को आतंकवाद और विनाशक गतिविधि रोकथाम कानून (टाडा) के तहत फांसी की सजा सुनाई थी।

याकूब पर टाडा के तहत लगी हैं ये धाराएं-

टाडा की धारा 3 के तहत आतंकवादियों को सहायता और सुविधा पहुंचाने वाले को अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। याकूब को ब्लास्ट करने वाले सैयद अल्ताफअली मुस्ताकअली को हवाई टिकट उपलब्‍ध कराने और अन्य लोगों को यातायात सुविधा मुहैया कराने का दोषी पाया गया है।

टाडा की धारा 5, 6 के तहत भी याकूब दोषी ठहराया गया है। इस धारा के तहत अवैध तरीके से हथ‌ियार और विस्फोटक रखने तथा उन्हें एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान तक पहुंचाने के आरोप में 14 साल तक के सश्रम कारावास की व्यवस्‍था है।

इस धारा के तहत मिलेगी याकूब को फांसी

Yakub Memon likely to be hanged on July 30

टाडा की धारा 3 और 4 के तहत कई जिंदिगियां तबाह करने के इरादे से विस्फोटक रखने में 10 साल तक के सश्रम कारावास की व्यवस्‍था है और इन धाराओं के तहत भी याकूब को दोषी ठहराया गया है।

आईपीसी की धारा 120 बी यानी आपराधिक षड़यंत्र रचने के आरोप में भी दोषी पाया गया है। टाडा के तहत इस धारा में याकूब मेनन को फांसी की सजा सुनाई गई है। याकूब मेनन को मुबंई ब्लास्ट के दोषियों को तीसरे व्यक्ति मूलचंद शाह और एक कंपनी तेजारथ इंटरनेशनल के जरिए आर्थिक सहायता करने व ठहरने की व्यवस्‍था की थी। ऐसा माना जा रहा है कि याकूब की इसी सहायता से षडयंत्र कामयाबी मिली थी।

याकूब के परिवार में अब उसकी पत्‍नी रहीन मेनन और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed