फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   World's 'most wanted man' found working at British SUBWAY

पुलिस की नाक के नीचे रहा, आठ साल बाद पकड़ा गया मोस्ट वॉन्टेड

Fri, 22 Jan 2016 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Jan 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
World's 'most wanted man' found working at British SUBWAY

इंटरपोल की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड। दुनिया भर की पुलिस ढूंढ़ती रही। लेकिन ये शख्स ठीक पुलिस की नाक के नीचे रहा और किसी की इस पर नजर नहीं पड़ी। इसे इसका शातिराना अंदाज कहें या पुलिस की लापरवाही।

विज्ञापन


मिरर की खबर के मुताबिक इंग्लैंड के विल्टशायर के इस मोस्ट वॉन्टेड का नाम है पिओट्र कोपिएक। 28 वर्षीय कोपिएक मूल रूप से पोलैंड का है। पोलैंड में हत्या समेत कई वारदातों को अंजाम देने के लिए ये शख्स मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस इसे करीब आठ वर्षों से तलाश रही थी लेकिन ये पुलिस मुख्यालय से कुछ कदमों की दूरी पर ही सबवे के रेस्टोरेंट में उन्हें खाना खिलाता रहा।

करीब 2 साल तक कोपिएक रेस्टोरेंट में रहा, तब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस की मानें तो कोपिएक ने नाम बदलकर लुकास इगिएलका रखा और विल्टशायर में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोपिएक की गिरफ्तारी से सबसे ज्यादा धक्का उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका जेनी स्टिकली को लगा है। जेनी के मुताबिक जिसे पुलिस मोस्ट वॉन्टेड करार दे रही है वो एक मक्खी तक नहीं मार सकता।

उसने फेसबुक पर लिखा कि वो मेरा पार्टनर है और वो कभी एक मक्खी तक को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। तुम चिंता न करो लुकास मैं तुम्हें बेकसूर साबित करके रहूंगी।


जेनी की मां ने बताया कि दोनों करीब साढ़े तीन साल से डेटिंग कर रहे थे। कुपिएक ने क्रिस्मस डिनर भी जेनी के परिवार के साथ किया था।

जेनी के घरवालों के मुताबिक कोपिएक ने उन्हें बताया था कि उसके मां-बाप पोलैंड में एक कार दुर्घटना में मारे गए। उसका एक भाई और है जो उसे पसंद नहीं करता है, इसलिए वो यहां चला आया।

फिलहाल कोपिएक पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed