फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Women were beaten by train

ट्रेन में महिलाओं को लाठी-बेल्टों से पीटा

Mon, 16 Jun 2014 02:47 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Jun 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
Women were beaten by train

लखनऊ में रविवार को भाजपा सांसद डॉ. उदितराज के सम्मान समारोह से लौट रहीं वीन महिला एकता समाज सेवक संस्थान की कार्यकर्ताओं को हरौनी स्टेशन के पास एलसी ट्रेन में 15 - 20 युवकों ने बदसलूकी करते हुए लाठियों, बेल्टों से पीटा।

विज्ञापन


सीट पर बैठने को लेकर 15-20 मिनट तक पिटाई के बाद हमलावरों ने जैतीपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही चार महिलाओं को जबरन नीचे खींच लिया।

बाकी महिलाएं जान बचाकर दूसरे कोचों और स्टेशन पर भागीं। हमलावरों ने ट्रेन पर पथराव भी किया। इससे संस्था की 10 महिला कार्यकर्ता घायल हो गईं।

कुछ अन्य यात्री भी जख्मी हुए। लहूलुहान महिलाओं को न तो जैतीपुर स्टेशन पर प्राथमिक उपचार मिला और न ही उन्नाव रेलवे स्टेशन पर मरहम - पट्टी की गई।

कानपुर और लखनऊ के बीच किया गया हमला

Women were beaten by train

देर रात ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन आने पर जीआरपी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ से इनकार किया है।

बांदा के गुलाबी गैंग की तर्ज पर तिर्वा (कन्नौज) में बने वीन महिला एकता समाज सेवक संस्थान की अध्यक्ष अंगुरी दहारिया ने बताया कि लखनऊ के रवींद्रालय में दिल्ली से भाजपा सांसद बने डॉ. उदितराज का सम्मान समारोह था।

इसमें उन्हें आमंत्रित किया गया था। वे और 250 - 300 कार्यकर्ता संस्थान की ड्रेस हरी साड़ी, हरा ब्लाउज पहने और लाठी लेकर सम्मान समारोह में शामिल होने गई थीं।

शाम 6:00 बजे वे सभी लखनऊ रेलवे स्टेशन से एलसी के दो कोचों में बैठकर लौट रहीं थीं। हरौनी स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी, करीब 20 युवक ट्रेन में चढ़ गए और महिला कार्यकर्ताओं से छेड़छाड़ करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन पर किया पथराव, कई लोग घायल

Women were beaten by train

विरोध करने पर अभद्रता करते हुए उन लोगों ने महिलाओं से लाठियां छीन लीं। कहा-सुनी के दौरान उन्हें बेल्टों से पीटने लगे। महिलाएं अपने बचाव के लिए चीखती - पुकारती रहीं, पर अन्य यात्री बीच-बचाव करने के बजाय तमाशबीन बने रहे।

इस बीच ट्रेन जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो हमलावरों ने चार कार्यकर्ताओं सीमा, सरोज, रानी और पूजा को जबरन ट्रेन से खींचकर उतार लिया और टूट पड़े।

चारों महिलाएं जैसे-तैसे हाथ छुड़ाकर जान बचाते हुए भागीं। इस बीच ग्रीन सिग्नल होते ही ट्रेन चलने लगी तो हमलावरों ने दोनों कोचों पर पथराव कर दिया।

इससे कई यात्रियों को चोट आई। तब तक ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली थी पर पूजा समेत चारों कार्यकर्ता ट्रेन पर नहीं चढ़ पाईं।

विज्ञापन

सांसद उदितराज के सम्मान समारोह से लौट रही थीं महिलाएं

Women were beaten by train

इसके बाद उन्नाव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर उन्होंने अफसरों को सूचना दी पर उनकी सुनवाई नहीं हुई।

रात करीब साढ़े आठ बजे एलसी सेंट्रल स्टेशन कानपुर पहुंची तो सभी महिलाएं जीआरपी थाने पहुंची। जीआरपी थाना प्रभारी त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि अंगुरी दहारिया ने घटना की जानकारी दी है।

उनकी तरफ से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है। जीआरपी जैतीपुर को भी सूचना दे दी गई है। वहां छूटी चारों महिलाओं को दूसरी ट्रेन से यहां लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed