फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   women stabbed to death for cheat

नहीं निभाया प्यार तो 19 बार घोंपा चाकू

Wed, 05 Mar 2014 01:43 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
women stabbed to death for cheat

मैनचेस्टर के 35 साल के जहांगीर नजर ने 30 साल की फरखण्डा से साल 2012 में शादी रचाई थी। जहांगीर अपनी पत्नी की खूबसूरती का दीवाना था लेकिन उसे फरखण्डा की मॉडर्न लाइफस्टाइल से नफरत थी।

विज्ञापन


देर रात पार्टियों में जाना, डांस करना, अन्य पुरुषों से दोस्ती रखना जैसी चीजें उसे अपनी पत्नी में बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसलिए वो हमेशा अपनी पत्नी पर गुपचुप तरीके से नजर रखता था।
विज्ञापन


जन्मदिन के दिन मिली मौत

women stabbed to death for cheat

शादी के साल भर बाद ही फरखण्डा अपने पति जहांगीर के शक करने वाले व्यवहार से परेशान रहने लगी। इसी परेशानी में उसे पति के एक दोस्त से प्यार हो गया। अपने जन्मदिन पर फरखण्डा ने अपने नए प्यार के साथ सेक्स भी किया।

जब इस बात का पता फरखण्डा के पति को चला तो गुस्से से आग बबूला जहांगीर ने अपनी पत्नी को जान से मार डालने का मन बना लिया।
 
अपना जन्मदिन मना कर जब फरखण्डा जब घर लौटी तो उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी न था।
जहांगीर ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ सेक्स करने के लिए 19 बार गले में चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली।

फोन ना उठाने की वजह से खुला राज

women stabbed to death for cheat
अपनी बीवी को वहशी तरीके से मारते वक्त जहांगीर ने फरखण्डा से कहा कि जब वो 25 बार से भी ज्यादा फोन करने पर कोई जवाब नहीं दे रही थी तभी उसे कुछ गलत होने का शक हुआ ‌था।

उसने जब इसकी वजह पता करवाई तो वही हुआ जिसका डर था वही हुआ। बीवी को मार डालने के बाद जहांगीर ने उसकी लाश को कार के अंदर भर ‌दिया और उसके खून से रंगे कपड़ों को भी ठिकाने लगा दिया।

लेकिन जल्द ही मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। मामले की सुनवाई फिलहाल मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट अभी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed