फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   women sold by her husband

पत्नी को बेच पति ने खरीदी बाइक

Wed, 02 Jul 2014 07:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Jul 2014 07:37 AM IST
विज्ञापन
women sold by her husband

सात जन्म तक साथ निभाने का संकल्प लेकर विवाह रचाने वाले एक पति ने अपनी पत्नी को चंद रुपयों की खातिर बेच डाला।

विज्ञापन


मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का हैं जहां मोटर साइकल खरीदने के लिए पति ने अपनी पत्नी को 50 हजार रुपये में बेचकर मोटर साइकिल खरीद ली।

महिला का डेढ़ साल का बच्चा भी है जो उसके जेठ के पास है। महिला को पहले पति ने बेचा फिर उस दलाल ने उसे तीसरे आदमी को बेच दिया।

दरअसल, इस संगीन मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक सुधीर वी लॉड से बेटी के लापता हो जाने की शिकायत की और एसपी के आदेश पर पुलिस ने लापता युवती को खोज निकाला।

जिसे बेचा उसने भी दूसरे को बेच दिया

women sold by her husband

पुलिस के अनुसार, महिला अदिवासी परिवार की है। उसकी चार साल पहले साहब लाल उइके के साथ शादी हुई थी। डेढ़ साल पहले एक संतान ने भी जनम ले लिया।

कुछ महीने पूर्व अचानक ही राधा गायब हो गई तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। इसी दौरान राधा ने अपनी चाची से मोबाईल पर संपर्क साधा और बताया कि उसे बेच दिया गया है।

अपनी बेटी को बेचे जाने और उससे मिले पैसों से मोटर साइकिल खरीदने का संदेह होने पर रामू ने पुलिस अधीक्षक सुधीर वी लॉड से मिलकर व्यथा सुनाई। पुलिस अधीक्षक श्री लॉड ने मामले को बेहद गंभीरता से लेकर इसकी जांच के लिए टीम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का डेढ़ साल का बच्चा भी है

women sold by her husband

टीम ने पहले दलाल अरविन्द मीणा के घर दबिश दी लेकिन घर में ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला को सरगर्मी से तलाश करना शुरू किया तो वह गुना जिले के चाचौड़ा गांव में मिल गई।

उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने 4 जून को उसे मजदूरी करने के लिए भोपाल ले गया था और वहां अपने भाई के घर पर दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर वह राजगढ़ लेकर चला गया।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा और फिर उसे नेवली गांव में अरविन्द मीणा के पास छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

जबरन शादी कर बनाया ज्यादती का शिकार

women sold by her husband

अरविंद ने उसे बताया कि पति ने उसे 50 हजार रुपए में बेचा है। अरविंद ने उसे अपने घर कुछ दिन रखा और फिर गुना जिले के चाचौड़ा निवासी दिलीप पालीवाल को बेच दिया।

दिलीप पालीवाल ने उससे जबरन शादी कर ली और लगातार ज्यादती का शिकार बनाया।

महिला के बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति साहब लाल उइके, दलाल अरविन्द मीणा और खरीद कर शादी करने वाले दिलीप पालीवाल के खिलाफ मानव तस्करी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed