फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   women lured jail guards and break out 28 Inmates

'हुस्न का जलवा' दिखाकर जेल में किया कांड

Mon, 06 Apr 2015 03:23 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
women lured jail guards and break out 28 Inmates

सालों साल जेल की सलाखों के पीछे बिताने वाले लोग कभी जेल के अंदर सुरंग खोदकर निकलने की कोशिश करते हैं तो कभी दीवार फांदने की। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कैदियों ने सुंदर महिलाओं के सहारे जेल के बाहर आने का प्लान बनाया।

विज्ञापन


घटना ब्राजील की है। नोवा मुटुम जेल में इसी साल फरवरी में हुई ये घटना काफी चौंकाने वाली रही है। महिला पुलिसकर्मी की ड्रेस में आईं तीन महिलाओं ने जेल के गार्डों से नाइट ड्रिंक और सेक्स का वादा करके उनका ध्यान भटकाया।
विज्ञापन


अपनी चाल पर कामयाब होकर उन महिलाओं ने 28 कैदियों को छुड़ा लिया और हाई सिक्योरिटी वाली जेल से फरार हो गईं। घटना का खुलासा अगले दिन हुआ तो प्रशासन के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े उतारे और हाथों में लगाई हथकड़ी

women lured jail guards and break out 28 Inmates

एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों महिलाओं ने गार्डों को स्लीपिंग क्वार्टर में ले जाकर व्हिस्की पिलाई। उसमें उन्होंने पहले ही नींद की दवा मिला रखी थी। शराब पिलाने के बाद उन्होंने गार्डों के कपड़े उतार दिए और हथकड़ी लगा दी।

उन्होंने गार्डों की जेब से जेल की चाबियां चुराईं और सभी कैदियों को मुक्त करा कर फरार हो गईं। उन्होंने वहां से तीन राइफल भी चुरा लीं। घटना के बाद अधिकारियों ने कहा कि यह उन्हें बहकाने की कोशिश थी।

अगली सुबह गार्ड कमरे में बेसुध मिले थे। उनके पास महिलाओं का बैग रखा था और पुलिस, ऑफिसर की ड्रेस भी पड़ी थी। गार्ड ने अपने बयान में बताया कि शराब पीने के बाद क्या हुआ उन्हें कुछ याद नहीं है।

कौन था इस कांड का मास्टरमाइंड?

women lured jail guards and break out 28 Inmates

इस घटना के बाद गार्डों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगे। उधर, पुलिस ने आठ कैदियों को अगले दी दिन पकड़ लिया, जबकि दूसरों की तलाश में जुटी रही।

पुलिस को आशंका है कि जेल से भागा कैदी ब्रूनो अमोरिम ही इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड है। इसमें उसकी प्रेमिका ने मदद की थी। वह हत्या के प्रयास, रॉबरी और अन्य आरोपों में सजा काट रहा था।

इस घटना के बाद ब्राजील की पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की थी कि वे सेक्सी महिलाओं को देखकर उनके बहकावे में न आएं, वरना उनके साथ भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है।
इनपुट- http://sharethe.buzz

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed