{"_id":"38bdb595ce1e0e5c566fd3fd66314c4b","slug":"women-killed-husband-and-six-people-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत ससुराल के सात लोगों को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पति समेत ससुराल के सात लोगों को जिंदा जलाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 May 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु में मदुरै के एक गांव में महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य छह सदस्यों को घर में जिंदा जला दिया। बुधवार को घटित इस वारदात के पीछे पुलिस पति और पत्नी के बीच विवाद को कारण मान रही है।
विज्ञापन
पुलिस इंस्पेक्टर मनोहरन ने बताया कि मदुरै के कुमारपुरम गांव के कुन्नन (27) की शादी पांडेश्वरी से कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन आपसी विवाद के कारण करीब एक साल से दोनों अलग रह रहे थे। कुछ दिन पहले कुछ गांव वालों ने दंपति को समझाया था, जिसके बाद कुन्नन चेन्नई से गांव वापस आ गया था।
विज्ञापन
घटना के समय पुन्नन घर में मां-बाप, बहन और बहन के तीन बच्चों के साथ घर में था। आरोप है कि पांडेश्वरी घर पर आई और बाहर से दरवाजा बंद कर घर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इससे इन सभी की मौत हो गई। वारदात के बाद पांडेश्वरी ने सदापेट्टी पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
विज्ञापन