फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   women fight with knifes in delhi

महिलाएं हुईं एक दूसरे की खून की प्यासी

Fri, 18 Oct 2013 11:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
women fight with knifes in delhi

दिल्ली के मोती नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर दो महिलाओं के बीच हुई चाकूबाजी में तीन वर्षीय बच्चे और एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


दूसरी महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी जख्मी हुई हैं। दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पति के साथ संबंध को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पश्चिमी जिला पुलिस के अनुसार, मूलरूप से हरियाणा में रोहतक के रहने वाले अनिल शर्मा (43) परिवार के साथ वेस्ट मोती नगर में रहते हैं। अनिल राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा के प्रेस सचिव हैं। उनकी पत्नी सुदेश आचार्य भिक्षु अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। चाकूबाजी में मरने वाली महिला रीना तनेजा उनकी पत्नी थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों से चल रही थी अनबन
उनके पड़ोस में बिल्डर मनोज तनेजा (48) का परिवार रहता है। सुदेश और मनोज के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर सुदेश ने मनोज की पत्नी रीना को घर बुलाया। बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू के कई वार कर दिए। सुदेश को जब लगा कि उसकी मौत हो जाएगी तो उसने घर में मौजूद बेटी कोमल (17) और बेटे अरभ (3) को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। कोमल जख्मी हालत में बालकनी में आकर चिल्लाई और लोगों को घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने सभी को आचार्य भिक्षु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रीना और अरभ को मृत घोषित कर दिया। कोमल और सुदेश का इलाज चल रहा है।

रीना के शव के पास मिली चिट्ठी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल से खून से लिखा नोट मिला है, जिसमें मनोज को जिम्मेदार ठहराया गया है। यह नोट रीना के शव के पास पड़ा था। जांच की जा रही है कि कहीं मरने से पूर्व रीना ने तो इसे नहीं लिखा था।


डीसीपी रणवीर सिंह का कहना है कि सुदेश ने कहा है कि जब उसे लगा कि उसकी मौत हो जाएगी तो उसने बेटा-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की मुख्य वजह क्या थी, इसका पता लगाने के लिए दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed