{"_id":"a052006b58e992c2ec45fc61d6ae435b","slug":"women-constables-slap-devotee-for-using-vip-gate-hindi-news-ar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गणेश पूजा के लिए आई महिला को पुलिस ने पीटा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गणेश पूजा के लिए आई महिला को पुलिस ने पीटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Sep 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में लाल बाग के राजा (भगवान गणेश) के दर्शन के लिए बने वीआईपी गेट से प्रवेश करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला भीड़ से बचने के लिए वीआईपी गेट से पंडाल के अंदर दाखिल होने के लिए कदम रखा वैसे ही वहां पर मौजूद दर्जनभर पुलिसकर्मी उस पर टूट पडे़।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने महिला को कई थप्पड़ मारे और उसे जबरन घसीटकर गेट से बाहर कर दिया। महिला की पिटाई का यह वीडियो वायरल हो रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मामला मीडिया में आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि यह घटना रविवार को मूर्ति विसर्जन के पहले पूजा के दौरान की है।
विज्ञापन
Trending Videos
देखिए महिला की पिटाई का वीडियो-