{"_id":"6a443b9f426dc2499a90361fd8e348ee","slug":"women-accused-chairmen-for-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष पर छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पालिकाध्यक्ष पर छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसागंज (फीरोजाबाद)
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद स्थित सिरसागंज में नगरपालिका अध्यक्ष एंव सपा नेता पर उनकी महिला कर्मचारी ने अभद्रता और दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। महिला ने चेयरमैन सहित एक अन्य के खिलाफ अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
गुरुवार को नगर पालिका सिरसागंज में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला कर्मचारी ने नगर पालिका के चेयरमैन एवं सपा नेता संजीव कुमार यादव व एक अन्य कर्मचारी पर अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा दिया। घटना को लेकर दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
नगर पालिका सिरसागंज में गुरुवार सुबह एक महिला कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंची तो पालिकाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। कुछ देर बाद उनमें नोकझोंक शुरू हो गई। महिला कार्यालय के बाहर आई और पालिकाध्यक्ष पर अभद्रता, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाने लगी।
विज्ञापन
पालिका से महिला सीधे थाने पहुंची और पालिकाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी। महिला का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष नशे में प्रतीत हो रहे थे। काफी समय से उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। पालिका कर्मचारी सत्य प्रकाश दिवाकर ने भी उससे गालीगलौज की। अधिकारियों के आदेश पर थानाध्यक्ष ने पालिकाध्यक्ष संजीव कुमार और कर्मचारी सत्यप्रकाश दिवाकर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं नगर पालिकाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि महिला कर्मचारी कई दिनों से आफिस में देर से आ रही थीं। बगैर सूचना के वह अनुपस्थित रहती थीं। एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी ने उनका वेतन काट दिया था। गुरुवार को जब निलंबन करने की बात कही तो उन्होंने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उनका कहना है कि ये मामला उनके विरोधियों की साजिश है।