फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   women absconding with boyfriend threatening child for sale

प्रेमी संग फुर्र हुई महिला, बच्चा बेचने की दी धमकी

Wed, 25 Sep 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 25 Sep 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
women absconding with boyfriend threatening child for sale

दिल्ली में कल्याणपुरी कॉलोनी की एक महिला सोमवार को प्रेमी संग भाग नगर स्थित एक कॉलोनी में आ गई।

विज्ञापन


उसने परिजनों को फोन कर दो साल के बच्चे को न लेने आने पर बेचने की धमकी दे दी। परिजन बस स्टैंड पहुंचे और महिला को पकड़कर हंगामा करने लगे। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।


कल्याणपुरी निवासी परिजनों ने मंगलवार को बहन और उसके प्रेमी के बच्चा बेचने की जानकारी नगर पुलिस को दी।

पुलिस और परिजन बस स्टैंड पहुंचे और यहां पहले से मौजूद महिला से पूछताछ करने लगे। महिला और उसके परिजनों में विवाद हुआ, तो पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


महिला की बहन और परिजनों ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग आई है और उसने बच्चा लेने न आने पर उसे बेचने की धमकी दी है।

परिजन महिला से साथ चलने की जिद करने लगे, लेकिन महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। महिला परिजनों पर जबरन विवाह कराने का आरोप लगाने लगी।

महिला के पति ने उसे साथ ले जाने के लिए मानमनौव्वल किया, लेकिन महिला उनके साथ नहीं जाने की जिद पर अड़ी रही। देर शाम तक दोनों पक्ष कोतवाली में जमा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed