फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman who was sexually harassed by the dentist who killed Cecil the lion speaks out

'मशहूर शेर का शिकार करने वाले डॉक्टर ने किया था बलात्कार'

Sat, 01 Aug 2015 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Aug 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
Woman who was sexually harassed by the dentist who killed Cecil the lion speaks out

अफ्रीका के सबसे प्रसिद्ध शेर का शिकार कर चर्चा में आए अमेरिका के दंत चिकित्सक वाल्टर पालमर पर अब बलात्कार करने का आरोप लगा है। 1999 से 2005 के दौरान पालमर के क्लिनिक में असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाली टेम्मी ब्रेविक ने दावा किया है कि पालमन जब वह डॉक्टर के पास काम कर रही थी तो उसने उसका यौन शोषण किया था।

विज्ञापन


हालांकि महिला ने यह भी कहा है कि डॉक्टर इस मामले को दबाने के लिए उसे 127500 डॉलर दिए थे। डेली मेल के अनुसार, महिला ने कहा आरोपी के क्लीनिक में काम करने के दौरान कई बार उसका बलात्कार किया गया और उससे जबरन छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन


43 साल की टेम्मी ब्रेविक ने पालमर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पालमर शादी शुदा होने बावजूद भी उस पर गंदे कमेंट करता था और उसके शरीर को छुआ करता था, इतना ही नहीं उसने डॉक्टर पर कई बार बलात्कार करने का भी आरोप लगाया। महिला ने कहा कि मामला एक दशक पुराने होने अब उसे अपने पूर्व बोस पर ज्यादा सहानुभूति नहीं रह गई तो लगा कि अब दुनिया के सामने पालमर के बारे में खुलासा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेर के मारने पर विरोध जारी

Woman who was sexually harassed by the dentist who killed Cecil the lion speaks out

जिम्बाब्वे के लायन सफारी में सबसे प्रसिद्ध शेर सिशिल को मारने और उसकी फोटो सोशल मीडिया साइट पर शेयर करने पर डॉ. पालमर बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। दुनिया भर में लोगों के ‌विरोध के बाद वाल्टर पालमर और उसके साथी दोनों आरोपियों को शिकार के आरोप में जिम्बाब्‍वे की कोर्ट में पेश किया गया। अमेरिका में इन दोनों आरोपियों की प्रेक्टिस को भी बंद कराने की मांग होने लगी है।

वाल्टर पालमर के साथ दो और लोग इस शिकार में शामिल थे। वाल्टर पालमर मिननेसोटा में अपनी डेंटल प्रेक्टिस करते है और खाली समय में शिकार करते हैं। शुरूआती जांच में पाया गया है कि वाल्टर पालमर ने अवैध रूप से सिशिल जोकि एक संरक्षित शेर था। इसके शिकार के लिए 50,000 डॉलर का भुगतान किया था।

हवांग नेशनल पार्क में बाहर से आने पर्यटकों के लिए सिशिल आर्कषण का केंद्र था। ‌जिम्बाब्‍वे पार्क के अधिका‌रियों के मुताबिक जिन प्रोफेशनल शिकरियों ने उस शेर की जान ली। उनके पास ऐसा शिकार करने का कोई परमिट नहीं था। यह पूरी तरह से एक अवैध शिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed