फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman went on a night out wearing just bra and knickers

अंतर्वस्त्रों में निकली महिला ने 'पड़ोसन' को पीटा

Fri, 06 Feb 2015 01:25 PM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
woman went on a night out wearing just bra and knickers

अंतर्वस्त्र पहनकर देर रात घूमने निकली एक महिला ने रास्ते में मिली दूसरी महिला को बुरी तरह पीट दिया। पीड़िता ने आरोपी महिला को और कपड़े पहनने की सलाह दी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय लीसा वार्नर इंग्लैंड के वॉर्सेस्टर में रहती है। घटना बीते माह 11 जनवरी की है, जब वह देर रात अंतर्वस्त्र और जूते पहनकर कड़कती ठंड में घूमने निकली थी।
विज्ञापन


वार्नर को रास्ते में लीसा मिल्स नाम की महिला मिली, जिसने उसके कम कपड़े देखे तो उसने ठंड लगने के डर से उसे ज्यादा कपड़े पहनने की सलाह दे डाली। उसकी बात सुनकर वार्नर की गुस्सा भड़क गया और वह उस पर टूट पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों ने मिलकर किया काबू

woman went on a night out wearing just bra and knickers

डेली मेल के मुताबिक, वार्नर ने 44 वर्षीय मिल्स के बाल पकड़कर उसे घसीटना शुरू कर दिया और उस पर कई थप्पड़ भी बरसाए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची इमरजेंसी सेवा के तीन लोगों ने वार्नर को पकड़कर काबू किया, जिसके बाद मिल्स का प्राथमिक उपचार किया जा सका। पुलिस पूछताछ में वार्नर ने खुलासा किया कि वह शराब के नशे में थी और उसे ज्यादा याद नहीं कि वहां क्या हुआ था।

मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 12 महीने के लिए सशर्त रिहा किया और कुल 14 हजार रुपए जुर्माना लगाया। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि वार्नर ने अंतर्वस्त्रों के साथ एक छोटा कोट भी पहन रखा था। कोर्ट को बताया गया कि आरोपी वार्नर का बेटा उसे घर ले जाने की कोशिश कर रहा था। उस वक्त काफी ज्यादा ठंड थी।

रेलिंग पर चढ़कर ये क्या कर बैठी?

woman went on a night out wearing just bra and knickers

मिल्स और उसकी दोस्त ने वार्नर को उसके कम कपड़े और बढ़ती ठंड को देखकर उसे घर जाने की सलाह दी थी, जिसके बाद उसका गुस्सा भड़क गया। उसने हाथ बढ़ाकर मिल्स को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

वह वहां मौजूद एक छोटी रेलिंग पर चढ़ गई और मिल्स के कंधों पर कूद गई। उसने उसके बाल नोचने शुरू कर दिए। इसके पहले भी उस पर दो गंभीर आरोप लग चुके हैं।

2008 में उस पर नियमों की अवमानना और 2012 में आपत्तिजनक मैसेज भेजने का भी आरोप लग चुका है। वार्नर के वकील ने कहा कि वह मिल्स के पिता के पड़ोस में रहती है और दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed