महिला ने चेंजिंग रुम में डेढ़ लाख के कपड़ों को पहनने लायक नहीं छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के फ्लोरिडा के एन टेलर क्लॉथिंग स्टोर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इस महिला ने चैंजिंग रूम में गंदे काम को अंजाम दिया। ब्रुक एंबर सटन नाम की इस माहिला पर आरोप है इसने स्टोर से कीमती कपड़े चुराए और चेंजिंग रूम में ले जाकर कपड़ों पर पेशाब कर दिया।
वारदात की खबर तब लगी जब स्टोर के कर्मचारियों ने फर्श पर पेशाब और कपड़ों पर लगाए जाने वाले लॉक्स पड़े देखे।
स्टोर कर्मियों ने जब चेंजिंग रूम की तलाशी ली तो दंग रह गए। पुलिस को दी गई तहरीर में करीब 1 हजार 4 सौ 40 पाउंड यानी करीब डेढ़ लाख की कीमत के कपड़ों को पेशाब से गंदा करने की बात बताई गई है।
पति ने ही पकड़वा दिया आरोपी बीवी को
मिरर की खबर के मुताबिक चौकाने वाली बात ये भी है कि आरोपी महिला को पकड़वाने वाला कोई और नहीं इसका पति ही था। पुलिसिया तहकीकात के दौरान स्टोर के बाहर खड़ी गाड़ी को लेकर पुलिस ने जब इस महिला के पति से संपर्क साधा तो अंजाने में पति ने अपवी बीवी का पूरा हुलिया बता दिया।
स्टोर से मिले सुबूत और पति से मिली जानकारी आरोपी को दबोचने के लिए काफी थी। पुलिस ने देर न करते हुए दबिश दी और स्टोर के बाहर खड़ी गाड़ी के पीछे छिपी आरोपी महिला को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक हिरासत में महिला ने अपनी करतूत की बात कबूली है। हालांकि महिला को जमानत पर रिहा किया गया है। पुलिस की मानें को महिला ने स्टोर से 18 कपड़ों पर हाथ साफ किया था।