फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman, twin sons found dead in Kolkata

कोलकाता में मां समेत दो जुड़वा बेटों की हत्या

Sat, 16 Jan 2016 04:45 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
Woman, twin sons found dead in Kolkata

कोलकाता में मां और उसके दो बेटो की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दक्षिणी कोलकाता के कराया इलाके में एक 35 वर्षीय महिला और उसके 16 वर्षीय दो जुड़वा बच्चों समेत तीनों लोगों की हत्या कर दी गई। महिला और बच्चों का शव घर में ही बरामद किया गया। घटना शनिवार सुबह की है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिणी कोलकाता के कराया इलाके में तब सनसनी फैल गई जब एक महिला और उसके दो जुड़वा बेटों का शव घर में पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक महिला जेसिका फोनसेका 35 वर्ष और उसके दो बेटों, डैरेन जोशवा का शव घर के प्रथम तल पर पड़ा मिला, जबकि उसके 49 वर्षीय पति नेल गंभीर घायल अवस्था में मिलेद्व महिला के पति को उपचार के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तीनों शवों को जेसिका की बहन शबाना ने देखा, जो कि उसी बिल्डिंग में रहती है जहां वारदात हुई।

विज्ञापन

डिनर कर लौट रहा था परिवार

Woman, twin sons found dead in Kolkata

जेसिका की बहन शबाना ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि उसकी बहन का परिवार डलहौजी इलाके के रेस्‍त्रां गया था और करीब 11 बजे रात डिनर कर लौटा।

पुलिस के मुताबिक करीब 3 से और 5 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्‍थल से हत्या से जुड़े सबूत एकत्रित किए।

वहीं ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर देवाशीष बोराल का कहना है शवों के गले पर गहरे तरीके से वार किया गया है। हत्या के विभिन्‍न पुहलुओं के जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है जेसिका के पति की हालत में सुधार आने के बाद उनके बयान दर्ज करेगी।

बता दें कि जिस जगह यह तिहरा हत्या‌कांड हुआ है उसके दाएं तरफ सरकारी आवासीय क्षेत्र है जहां पूर्व मुख्यमंत्री बुद्घदेव भट्टाचार्य रहते हैं। पॉश इलाके में हुए इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed