फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman tried to loot bank

मुरादाबाद: महिला ने की बैंक लूटने की कोशिश

Sat, 08 Nov 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 08 Nov 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
woman tried to loot bank

मुरादाबाद में कांठ रोड पर मोरा मुस्तकम गांव के सामने प्रथमा बैंक की शाखा में एक महिला ने शुक्रवार को सनसनी फैला दी। मैनेजर की आंख में मिर्च झोंकने की कोशिश की। इसके बाद एक दीवार घड़ी निकाल ली और उसे टाइम बम बताकर पूरे बैंक को उड़ाने की धमकी दी। मोबाइल और कैश उठाकर बैग में रख लिया। कर्मचारियों ने बाहर निकलकर आवाज लगाई, तब महिला भागने लगी। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। मैनेजर ने लूट का मुकदमा लिखाया है।

विज्ञापन


शाम करीब सवा चार बजे 45-50 साल की एक महिला चेहरे पर नकाब पहने, चश्मा लगाए और सिर पर टोपी पहने हुए दाखिल हुई। काफी देर तक वह बैंक में बैठी रही। एक विड्राल फार्म भी लिया और उसे भरने का नाटक करने लगी। उस वक्त बैंक में केवल पांच छह कर्मचारी थे। बैंक मैनेजर नरेंद्र सिंह अपने केबिन में दो ग्राहकों से बात कर रहे थे। ग्राहकों के जाने के बाद अचानक महिला मैनेजर के केबिन में घुसी और आते ही उसने एक पालीथिन में भरी मिर्च झोंक दी। इरादे भांपकर मैनेजर नीचे झुक गए। मिर्च उनकी आंख में नहीं गई।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने बैग से एक दीवार घड़ी निकाल ली, उसमें कुछ तार बंधे थे। महिला ने कहा कि यह टाइम बम है, पूरे बैंक को बम से उड़ा दूंगी और मोबाइल और कुछ कैश बैग में रख लिया। तभी कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद महिला भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक उसके पीछे दौड़ी। सूचना पर पुलिस भी आ गई और कुछ आगे जाकर लोगों ने महिला को पकड़ लिया। उसने अपना नाम कविता पत्नी सुमंत निवासी कल्याणपुर कानपुर बताया। उसने कहा कि पति ने उसे छोड़ दिया था। काफी समय से वह रामपुर में चौका बर्तन करके अपना पेट पाल रही है।

उन्नाव में मायका, कानपुर में ससुराल, मुरादाबाद में लूट

महिला काफी शातिर है। पुलिस के पूछने पर घंटों तक वह गुमराह करती रही। कभी अपना घर गोरखपुर बताती तो कभी कानपुर। यही नहीं, कभी कहती कि वह सरकारी नौकरी करती थी और कभी कहती कि वह काफी गरीब है, किसी तरह लोगों के घरों पर चौका बर्तन करके गुजर कर रही है। उसने बताया कि उसके परिवार में कोई नहीं है। एक बेटा था, काफी पहले उसका देहांत हो चुका है। पति ने उसे छोड़ दिया था। तब से अकेली है। मायका उन्नाव के रंपुरिया गांव में है। वहीं पर चौथी कक्षा तक वह पढ़ी थी। लेकिन अब अपने मायके भी नहीं जाती।


सीओ महेश कुमार ने बताया कि महिला बेहद चालाक है। वह बार-बार अपना नाम पता गलत बता रही थी। आखिर में उसने बताया कि उसका नाम कविता है। ब्रांच मैनेजर ने लूट के प्रयास का मुकदमा लिखाया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed