फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman thefts laptop in her undergarments

महिला ने अंतर्वस्त्र में छिपाया लैपटॉप, सीसीटीवी में कैद

Mon, 17 Nov 2014 05:11 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
woman thefts laptop in her undergarments

सहारनपुर में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने ओई है जिसकी सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई दंग है। एक कंप्यूटर शॉप में लैपटॉप खरीदने पहुंची एक महिला ने पहले कई लैपटॉप देखे और मौका पाकर एक लैपटॉप अपने पेटीकोट में छिपाकर फरार हो गई। उसकी पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


दुकानदार को जब तक इसका पता चला वह महिला अपने गैंग के साथियों के साथ गायब हो चुकी थी। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत सदर बाजार कोतवाली में की है।

पुलिस के अनुसार, मामला सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र में कोर्ट रोड स्थित कंप्यूटर शॉप का है। जहां पिछले हफ्ते 6 लोग लैपटॉप खरीदने के बहाने दुकान में आए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


दुकान के सेल्समैन ने उन्हें एक के बाद कई कंपनियों के लैपटॉप दिखाए लेकिन उन्हें कोई भी पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों महिलाओं समेत सभी बदमाश दुकान से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने ऐसे चुराया लैपटॉप

woman thefts laptop in her undergarments

सभी के जाने के बाद सेल्समैन ने देखा कि दुकान से एक लैपटॉप गायब है। इधर-उधर खोजने के बाद जब दुकान में लैपटॉप नहीं दिखा तो कारोबारी ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखना शुरू किया।

सीसीटीवी फुटेज में जो नजारा दिखा उससे उसके होश उड़ गए। फुटेज में साफ दिख रहा था कि एक महिला अपने पैरों की ओर से पेटीकोट उठाकर लैपटॉप छिपा रही है।

डेल कंपनी के इस लैपटॉप की कीमत 35 हजार रुपए है। फुटेज के जरिए चोरी का पता चलने के बाद पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने दुकान से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है। कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। आरो‌पी गैंग को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed