फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman suicide with two minor child

मां ने मासूमों को दी ऐसी खौफनाक मौत, उड़ जाएंगे होश

Tue, 24 Mar 2015 12:16 AM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
woman suicide with two minor child

यमुनापार के मेजा इलाके में सोमवार दोपहर कच्चे के घर भीतर एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला और उसके दोनों बच्चों की जली लाश मिली। बच्चे रस्सी से बंधे थे।

विज्ञापन


दरवाजे में भीतर से ताला लगा था। इससे शक जताया गया कि महिला ने बच्चों समेत जलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मायके वालों का इंतजार है। पति से भी इस बारे में पूछताछ से साफ हो सकेगा कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी की तो आखिर क्यों? फिलहाल मामला रहस्यमय बना हुआ है।
विज्ञापन


भसुंधर मझली कला गांव निवासी सूरज कुमार पटेल के मां-बाप का निधन हो चुका है। कोई भाई या बहन भी नहीं है। वह ट्रक  ड्राइवर है। उसका ब्याह करीब तीन साल पहले मध्य प्रदेश में रीवा जिले की सीता देवी के साथ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। बेटा रमन दो साल का था जबकि पुत्री किरन अभी चार माह की थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे आसपास के लोगों ने सूरज के घर से धुआं उठता देखा तो दरवाजा खटखटाया। जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने धक्का मारकर तोड़ दिया। अंदर सीता (27) चारपाई पर जली पड़ी थी।

रस्सी से बांधी गए थे मासूमों के हाथ

woman suicide with two minor child

उसकी मौत हो चुकी थी। रमन और किरन के भी जले शव मिले। लोग यह देखकर चौंक गए कि बच्चे एक पतली रस्सी से बंधे थे। कुछ देर में मेजा एसओ आदित्य सिंह और चौकी प्रभारी मेजा रोड श्याम बिहारी शुक्ला के साथ एसडीएम विपिन मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस ने भी निरीक्षण के बाद इस घटना को संदिग्ध माना।

दरवाजे में भीतर से ताला और बच्चों को रस्सी से बांधना आत्महत्या की ओर इशारा करता है। हत्या के पहलू पर जांच भी हो सकती है मगर दरवाजा अंदर से बंद होने से इसकी गुंजाइश कम है। पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला बिट्टन देवी ने बताया कि सूरज सुबह करीब सात बजे ट्रक लेकर चला गया था।

हालांकि लोगों के पास उसका मोबाइल नंबर नहीं था। पता चला है कि वह मेजा की भटौती पहाड़ी से ट्रक में गिद्दी लादकर सप्लाई करने जाता है। रात तक न तो वह घर लौटा था और न सीता के मायके वाले ही आ सके। पुलिस ने तीनों शव सीलकर चीरघर भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed