{"_id":"1cb61dbc690284338cb485e6edbc76ef","slug":"woman-suicide-in-agra-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फांसी पर लटका मिला महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 31 Oct 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के काजीपाड़ा में शुक्रवार सुबह महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला। काजीपाड़ा निवासी जूता कारीगर गुड्डू की शादी 15 साल पहले राम नगर पुलिया की राजकुमारी से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। गुड्डू परिवार सहित नीलू के मकान में किराये पर रहता है।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के मकान के दूसरे किरायेदार गोपाल ने राजकुमारी को रसोई की चौखट पर फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। इस पर गुड्डू जाग गया। राजकुमारी के भाई राजू ने बताया कि गुड्डू पर कर्ज था। बहन ने ब्याज पर पैसा उधार लिया था।
विज्ञापन
गुड्डू पैसा नहीं देना चाहता था। इस पर अक्सर झगड़े होते थे। इंस्पेक्टर रकाबगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
बच्चों को रोता छोड़ गई मां
राजकुमारी कपड़े सिलने का काम करती थी। उसका 12 साल का बड़ा बेटा आकाश भी कमाने जाता है। पति की कमाई से परिवार चलाना मुश्किल था। दो बेटे और एक बेटी भी हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन