फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman stripped naked and started dancing in police station

थाने में कपड़े उतारकर नाची महिला, वीडियो लीक

Wed, 18 Feb 2015 05:37 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
woman stripped naked and started dancing in police station

निर्वस्त्र होकर डांस करने वाली मानसिक रूप से कमजोर महिला का वीडियो बनाकर उसका मजाक उड़ाने के आरोप में कुछ पुलिसवालों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। वीडियो लीक होने के बाद पुलिसकर्मियों की पहचान हुई थी।

विज्ञापन


मामला रूस की राजधानी मॉस्को का है। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान एरिना के. के तौर पर हुई है। उसे राहगीरों को अपशब्द कहने और बिना वजह चिल्लाने के आरोप में श्कूकिनो जिले से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन पहुंचते ही महिला ने अपने कपड़े फाड़ दिए और एक टेबल पर चढ़कर नाचने लगी। उसे ऐसा करने से रोकने या कपड़े पहनाने के बजाय पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन पर उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वस्त्र होकर गाया गाना, अश्लील डांस

woman stripped naked and started dancing in police station

डेली मेल के अनुसार, मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना 11 जनवरी की है। महिला मानसिक रूप से कमजोर है।

वह घर से बाहर निकली और वहां से गुजरने वाली कारों के आगे कूदना शुरू कर दिया। उसने पैदल चल रहे लोगों से छीना झपटी भी की। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस स्टेशन पहुंचते ही वह निर्वस्त्र हो गई और नाचना शुरू कर दिया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने अपने मोबाइल पर उसका वीडियो बना लिया।

वीडियो देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पुलिस स्टेशन के रिसेप्शन एरिया में रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान महिला बेसुरे ढंग से गाना गाते हुए दीवार से चिपक रही थी।

ऑनलाइन लीक हुआ न्यूड वीडियो, बवाल

woman stripped naked and started dancing in police station

वीडियो में दिखा कि महिला ने अचानक नाचना बंद कर दिया और अपने कपड़े उठा लिए। वह थोड़ देर शांत रही लेकिन फिर सारे कपड़े फेंक दिए और हवालात के दरवाजे को झटके देकर खोलने लगी।

महिला को मानसिक इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन थाने पर हुई घटना का वीडियो ऑनलाइन लीक होने पर बवाल मच गया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जिस अधिकारी ने वीडियो बनाया है उसका व्यवहार बेहद आपत्तिजनक है। पुलिस स्टेशन पर अधिकारियों ने खुद उसे कपड़े उतारने को कहा था। इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि जांच खत्म होते ही वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी को पद से हटा दिया जाएगा।

इसके अलावा और भी दोषी पुलिसवालों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed