महिला ने बीच सड़क उतारे कपड़े, हुआ बवाल
फ्लोरिडा में एक महिला ने बीच सड़क अपने कपड़े उतारकर आम लोगों के साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए। महिला ने सरेआम निर्वस्त्र होकर अश्लील हरकतें भी कीं, जिसके चलते काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा।
आरोपी महिला ने एक जोड़े की कार के सामने ऐसी-ऐसी हरकतें कीं कि वहां मौजूद लोग शर्म से पानी-पानी हो गए। महिला ने कार की छत पर चढ़कर खूब हंगामा भी किया।
आखिरकार मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और ट्रैफिक जाम खुल सका।
कार पर चढ़कर ये क्या करने लगी?
एनवाई डेलीन्यूज के अनुसार, आरोपी महिला एमी कार्टर (31) बिना कपड़े पहने सड़क पर पहुंच गई। माना जा रहा है कि वह उस वक्त नशे में थी और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। लोगों ने जब उसे सड़क से हटने को कहा तो वह चिल्लाने लगी और अश्लील इशारे करने लगी। वह बार बार उछल-कूद कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि महिला ने सड़क पर आने के बाद एक जोड़े को निशाना बनाया और उनकी कार के आगे ही कपड़े उतारे थे। यही नहीं, वह उनकी कार पर चढ़ गई और अपना फोन दूसरी कार के शीशे पर फेंककर मारा।
पुलिस ने उसे सार्वजनिक जगह पर गुप्त अंगों के प्रदर्शन और आपराधिक व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर करीब 9300 रुपए ($1,500) जुर्माना लगाया गया है।