फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman stabbed her boyfriend to death after rows short clothes

छोटे कपड़े पहनने से रोका तो प्रेमी को मार डाला!

Thu, 12 Feb 2015 01:23 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
Woman stabbed her boyfriend to death after rows short clothes

कभी प्रेमी के लिए अपना धर्म बदलने वाली युवती ने छोटे कपड़े पहनने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी। युवती और उसके प्रेमी के बीच वेस्टर्न ड्रेस पहनने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक लॉ फर्म में काम करने वाली आरोपी सारा विलिस ने इंग्लैंड के ब्लैकबर्न स्थित घर में प्रेमी बिलाल सिद्दीकी पर चाकू से हमला किया था। उसने उसके पैरों पर बुरी तरह से वार किया था।
विज्ञापन


इस घटना के कुछ घंटों बाद बिलाल की मौत हो गई थी। आरोपी युवती ने बिलाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अपनी सफाई पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका के बाल पकड़कपर घसीटा, बताया वेश्या

Woman stabbed her boyfriend to death after rows short clothes

डेली मेल के अनुसार, 19 वर्षीय विलिस ने आरोप लगाया कि बिलाल उस पर शासन करता था और हमेशा ताने देता था कि वह उससे ऊब कर किसी और के साथ रातें बिताती है। इसके बाद उनके तीन साल के रिश्ते में अचानक कड़वाहट आ गई।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया है कि कट्टर स्वभाव के बिलाल ने अपनी प्रेमिका को वेश्या कहना शुरू कर दिया था। घटना वाली रात भी बिलाल ने विलिस के बाल पकड़कर उसे घसीटा और आरोप लगाया कि वह किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाती है।

पीड़िता ने बताया कि वह घर से छोड़कर जाने के इरादे से अपना सारा सामान समेट रही थी। उसके हाथ में चाकू देखकर बिलाल ने उसे हमला करने के लिए चैलेंज किया। उसने कहा, "अगर तुम मुझसे नफरत करती हो तो चाकू मारकर दिखाओ।"

शरीर के निचले हिस्से में मारा चाकू

Woman stabbed her boyfriend to death after rows short clothes

आरोपी विलिस ने कहा कि जब उसने कुछ नहीं किया तो बिलाल ने उसका हाथ पकड़ लिया और खुद पर चाकू से वार किया। उसने अपने शरीर के निचले हिस्से में चाकू मारा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

आरोपी युवती ने कहा कि जब वह स्कूल में थी तभी अपना धर्म बदल लिया था और अपनी दोस्तों से हमेशा अपने प्रेमी की बातें करती थी। वह उन्हें अपनी निजी जिंदगी की बातें भी बताती थी।

विलिस के साथ काम करने वाली आसमा डे ने कहा कि बिलाल चाहता था कि वह शरीर को पूरी तरह ढक कर चले ताकि दूसरे लोग उसे देख न सकें। वह वेस्टर्न कपड़े पहनती थी लेकिन हमेशा हाथ-पैर ढक कर रखती थी। बिलाल ने उसे कभी अपनी मां से नहीं मिलाया क्योंकि उसे लगता था कि वह उसे स्वीकार नहीं करेगी।

उसके जाते ही पहने थे उत्तेजक कपड़े

Woman stabbed her boyfriend to death after rows short clothes

आसमा ने बताया कि विलिस और बिलास दोनों एक दूसरे को बेहद चाहते थे और शादी करने वाले थे। बिलाल को उसका टाइट और छोटे कपड़े पहनना पसंद नहीं था। एक मौके पर जब वह पाकिस्तान चला गया तो विलिस ने खूबसूरत दिखने के लिए काफी छोटे कपड़े पहने और खुश भी थी।

मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि बिलाल अपनी पूर्व प्रेमिका के संपर्क में भी था। वह विलिस की तमाम आदतों के बावजूद अपने घर वालों को बिना बताए उससे शादी करना चाहता था।

इस बीच उनके बीच कई बार झगड़ा हुआ और कई दिनों तक फोन पर भी बातचीत बंद रही। वह विलिस पर शक करने लगा और सहकर्मियों से दोस्ती रखने पर नाराजगी जाहिर करने लगा। उसने उसका फेसबुक अकाउंट भी चेक किया।

दूसरी महिला के साथ थे शारीरिक संबंध?

Woman stabbed her boyfriend to death after rows short clothes

बीते साल 18 अगस्त को उनके बीच काफी विवाद हुआ। घर वापस आकर विलिस ने अपनी सामान समेटना शुरू कर दिया। इससे नाराज होकर बिलाल ने उसके बाल पकड़े और खींचते हुए सीढ़ियों से नीचे ले आया। हालांकि इसके बाद भी वह नहीं रुकी और उसने किचेन में जाकर अपना खरीदा हुआ सामान उठाया, जिनमें चाकू भी थे।

इसके बाद बिलाल ने उसे ताने देने शुरू कर दिए कि वह उसकी गैरमौजूदगी में दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता है और ऐसा उसने कई मौकों पर किया है।

विवाद के दौरान बिलाल ने उसे हमला करने के लिए उकसाना शुरू कर दिया। लेकिन जब उसने ऐसा नहीं किया तो वह खुद ही उसका हाथ पकड़ कर खुद पर चाकू मारने लगा। इस दौरान उसने अपने शरीर के निचले हिस्से में कई वार किए जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

उसकी हालत देखकर विलिस ने इमरजेंसी में फोन करके एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में कहा कि सारे सबूत बताते हैं कि विलिस अपने प्रेमी को मारना नहीं चाहती थी, उसने खुद ही अपने ऊपर वार किया था। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed