{"_id":"b022c753855ef6fed0161f07997afb59","slug":"woman-sold-two-time-after-marriage-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद दो बार बेची गई विवाहिता","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी के बाद दो बार बेची गई विवाहिता
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दौर (बिजनौर)
Updated Fri, 03 Oct 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
बिहार से शादी कर लाई गई एक विवाहिता को उसके पति और खरीददारों ने बेच दिया। महिला के दूसरे खरीददार ने भी उससे मारपीट करते हुए तीसरे खरीददार को बेचने का प्रयास किया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बिहार के जनपद मुजफ्फरपुर निवासी एक विवाहिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले थाना हीमपुरदीपा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विवाहिता के अनुसार पति ने कुछ दिन बाद उससे मारपीट शुरू कर दी और मन भरने की बात कहते हुए उसे 14 हजार रुपये में गांव वाजिदपुर के एक व्यक्ति को बेच दिया।
विज्ञापन
वाजिदपुर के उसके खरीददार ने उसे कुछ दिनों तक पत्नी की तरह रखा और बाद में उसने भी मन भरने की बात कहकर एक दिन मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। किसी तरह ग्रामीणों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
बाद में उसके खरीददार ने गांव बल्दिया के एक व्यक्ति को पांच हजार रुपये में बेच दिया। महिला का आरोप है कि कुछ दिनों में पत्नी की तरह रखने के बाद बल्दिया का खरीददार भी उससे मारपीट करते हुए बेचने की फिराक में लग गया है।
उसने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रपाल सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।