फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman sexually assaulted after being grabbed in lift

चलती लिफ्ट में महिला का यौन शोषण, CCTV में कैद

Tue, 13 Oct 2015 08:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Oct 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
Woman sexually assaulted after being grabbed in lift

चीन से हैरान करने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं लिफ्ट के अंदर अकेले जाने से ही घबराएं।

विज्ञापन


चीन के जियांग्सू राज्य के वुजिन जिल में लिफ्ट के अंदर एक युवती के यौन शोषण किया गया लेकिन लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा मौजूद होने से घटना सामने आ गई। मामले पर पीड़िता ने कहा कि जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला और वह उसके अंदर गई तभी उसके अंदर मौजूद शख्स ने उसे पकड़ लिया।

हालांकि सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है जिसके मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अगली स्लाइड में देखिए सीसीटीवी का वो फुटेज।

चाकू दिखाकर महिला को दबोचा

Woman sexually assaulted after being grabbed in lift

चीन की एक वेबसाइट मॉडर्न एक्सप्रेस के अनुसार, महिला को शख्स ने चाकू दिखाकर उसकी गर्दन पकड़ी तो महिला चुपचाप खड़ी रही और शख्स का विरोध नहीं किया। इसके बाद शख्स ने उसके साथ मनमर्जी की।

बताते हैं कि महिला से छेड़छाड़ करने के बाद शख्स ने खुद ही महिला को धक्का देकर लिफ्ट से बाहर कर दिया था।

खास बात यह भी है कि जिस बिल्डिंग में लिफ्ट के अंदर महिला से छेड़छाड़ हुई है उस बिल्ड‌िंग में उस दिन चोरी भी हुई है जिससे पुलिस को आशंका है कि जिसने यहां पर चोरी की है उसी शख्स ने महिला से छेड़छाड़ की होगी। देखें ये वीडियो-



इस घटना को लेकर चीन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed