{"_id":"f3e71278a98dcd4bb06ed017c0aba743","slug":"woman-sets-ablaze-after-gangrape-in-hoshangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाया, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाया, पांच आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली/इटंरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में चार युवकों ने गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जिले के डुमार गांव में शनिवार रात यह वारदात हुई। पीड़ित महिला का आरोपियों से जमीन का विवाद था। जलाने के बाद आरोपियों ने महिला को उसके घर के बाहर फेंका और भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस मामले में हामिद, इरशाद खान, रईस खान, आशिक और हामिद की पत्नी कनीजा बी आरोपी हैं। गैंगेरेप के बाद कनीजा ने महिला को जलाने में मदद की थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद महिला को बानखेडी़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रायसेन जिले के सिमरिया गांव में उसकी शादी हुई थी। ससुराल से वह डुमार अपनी मां के पास आई थी।