{"_id":"ce428284c6ededc2ea276fdbb8eea77d","slug":"woman-set-fire-to-ex-hubby-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के एक महीने बाद 'बीवी' ने फूंक दिया घर","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी के एक महीने बाद 'बीवी' ने फूंक दिया घर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती को एक महिला को घर में जिंदा जलाने का दोषी मानते हुए 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसने निकाह के एक महीने बाद 'पति' के घर में आग लगा दी, जिसमें एक महिला की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड के बर्मिंघम की रहने वाली 39 वर्षीय नुसरत खातून ने पिछले साल अगस्त में निकाह किया था। लेकिन निकाह एक महीने से ज्यादा नहीं चल सका। पति पत्नी में तलाक हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तलाक से आहत नुसरत ने अपने पूर्व पति पर हमले भी किए। पांच नवंबर को नुसरत अपनी दोस्त टीना के साथ पूर्व पति के घर के पास पहुंची। दोनों ने मेन गेट के पास से घर में आग लगा दी।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार, उस समय घर में चार लोग थे। आग लगने पर तीन लोग छत से कूद कर भाग निकले। उनकी जान तो बच गई लेकिन हड्डियां टूट गईं और कई जगह चोटें आईं।
36 साल की नुसरत बेगम घर में ही फंस गई। धुंए से दम घुटने और जलने से उसकी मौत हो गई। नुसरत बेगम चार माह पहले ही पाकिस्तान से इंग्लैंड आई थी। परिवार से मनमुटाव के कारण वह अपने दोस्त के पास रहने आई थी।
पुलिस का कहना है कि आग लगने के बाद नुसरत खातून और टीना वहीं खड़े होकर तमाशा देखते रहीं। उन लोगों ने मदद के लिए पुलिस को फोन नहीं किया। वहां से जा रहे एक युवक ने फोन कर दमकल विभाग को सूचना दी।
उसी दिन पुलिस ने नुसरत खातून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी कार से लाइटर और ईंधन के डिब्बे मिले थे। कोर्ट ने नुसरत खातून को 14 साल जेल की सजा सुनाई है।