फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman sentenced 41 years brutally stabbing mother law death

उफ! हत्यारिन बहू ने सास से की ऐसी हैवानियत

Tue, 08 Apr 2014 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Apr 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
Woman sentenced 41 years brutally stabbing mother law death

सास और बहू के बीच झगड़े होना तो आम बता है। लेकिन यह कहानी एक ऐसे बहू की है जिसने अपनी सास से झगड़ा होने के बाद जिस दरिंदगी से उसकी हत्या की, वह आपके रोंगटे खड़ा कर देगा।

विज्ञापन


इस झगड़े में बहू की दरिंदगी का आलम यह था कि पहले तो उसे सास के शरीर पर खौलता हुआ पानी डाला और फिर नाक व मुंह में ब्लीच पावडर डालकर चाकू से गोद डाला।

अदालत ने इस हत्यारिन बहू को सास की हत्या के आरोप में 41 साल कैद की सजा सुनाई है।

अदालत में केस की सुनवाई के दौरान उस हत्यारिन बहू ने जो कहानी सुनाई उसे सुनकर हर किसी ने यहीं कहा, ये तो दरिंदगी की इंतेहां है।

पूरे घर में पसरी थी हैवानियत की कहानी

Woman sentenced 41 years brutally stabbing mother law death

डेली मेल के अनुसार, यह मामला अमेरिका के कोलारेडो स्प्रिंग्‍स का है, जहां 20 साल की एलिजाबेथ रैनी ने अपनी 59 साल की सास डेब्रा रैनी की चाकू गोदकर हत्‍या कर दी।

हत्‍या का पता पुलिस को तब चला जब एलिजाबेथ के पड़ोसियों ने पुलिस से शोरगुल की शिकायत की। पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची तो सबकुछ सामान्‍य लगा।

लेकिन जब छानबीन की गई तो घर की रसोई से स्‍टोररूम तक हैवानियत की कहानी पसरी थी। इस घटना ने पुलिस अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी में भी होते रहते थे झगड़े

Woman sentenced 41 years brutally stabbing mother law death

पुलिस को जांच में पता चला कि एलिजाबेथ का पति जैसन रैनी से संबंध सामान्य नहीं था और आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे।

इस कारण उसकी सास डेब्रा हमेशा ही एलिजाबेथ को ताना दिया करती थी। एलिजाबेथ की एक छोटी बेटी भी है, जिसकी देखभाल के लिए ही उसकी सास डेब्रा साथ रहती थी।

बेटी और बहू के झगड़े के कारण परिवार का माहौल ठीक नहीं रहता था और इसी बात को लेकर डेब्रा अक्‍सर एलिजाबेथ को ताना देती रहती थी।

लेकिन उसने शायद ही कभी सोचा हो कि उसकी बहू किसी दिन उसे ऐसी दर्दनाक मौत देगी।

विज्ञापन

'मैं इससे तंग आ गई थी इसलिए मार डाला'

Woman sentenced 41 years brutally stabbing mother law death

पुलिस ने अदालत में बताया कि घटना के दिन एलिजाबेथ और डेब्रा घर में अकेली थीं।

दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद एलिजाबेथ ने पहले तो डेब्रा के ऊपर घर के सामान फेंक कर वार किया। लेकिन उसका गुस्‍सा इतने से शांत नहीं हुआ।

एलिजा‍बेथ ने अपनी सास पर खौलता हुआ पानी डाला और फिर नाक और मुंह में ब्‍लीच पाउडर भरकर, चाकू से गोदकर उसकी हत्‍या कर दी।

अदालत में अपना जुर्म स्‍वीकार करते हुए एलिजाबेथ ने कहा, 'वह मुझे कभी पसंद नहीं करती थी. मैं इससे तंग आ गई थी और इसलिए मैंने उसे मार डाला।'

घर में रखे एयर मैट्रेस में लाश को छिपा दिया

Woman sentenced 41 years brutally stabbing mother law death

एलिजाबेथ ने सास की हत्‍या के बाद लाश को घर में रखे एयर मैट्रेस में छिपा दिया और घर की साफ-सफाई कर सबकुछ सामान्‍य जैसा कर दिया।

लेकिन इस बीच एलिजाबेथ के पड़ोसियों ने पुलिस से शोरगुल की शिकायत कर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे सबकुछ सामान्‍य दिखा लेकिन जब वे किचन में पहुंचे तो वहां चाकू पर खून के धब्‍बे ने उन्‍हें सकते में डाल दिया।

घर में खून लगे चाकू को पाकर पुलिस ने जब एलिजाबेथ से पूछताछ शुरू की तो पकड़े जाने के डर से उसने भागने की कोशिश की।

एक मानसिक बीमारी से है पीड़ित

Woman sentenced 41 years brutally stabbing mother law death

इस दौरान एलिजाबेथ ने खुद को बचाने के लिए अपनी छोटी बच्‍ची को पुलिस की ओर फेंका और भाग खड़ी हुई, लेकिन पुलिस ने उसे घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि एलिजाबेथ मानसिक बीमारी से पीड़ित है। 10 साल की उम्र से ही उसे बायोपोलर डिसऑर्डर है और वह इसके लिए दवा भी ले रही है।
पढ़ेः प्रेमी जोड़े ने अमीर बनने के लिए ‌खेला गंदा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed