फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman's throat slashed in assam

महिला को 'डायन' बताकर काट दिया सिर

Wed, 23 Sep 2015 11:06 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Wed, 23 Sep 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
woman's throat slashed in assam

असम के सोनितपुर जिले में डायन होने के संदेह में एक महिला का सिर काट दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संजुक्ता पाराशर ने मीडिया को बताया कि तेजपुर पुलिस थानाक्षेत्र के बरघुली गांव में अज्ञात व्यक्तियों ने कल रात 50 वर्षीय महिला का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। उन लोगों ने महिला पर काला जादू करने का आरोप लगाया था।

महिला के सिर और धड़ को आज यहां स्थित कनकलता सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

पाराशर ने बताया कि इस घटना के संबंध में चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और यह पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है कि इस घटना के लिए कोई और कारण तो जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन


कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित महिला का एक महीने पहले मुर्गी मारने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था।

जादू-टोना में छह लोगों के काटे थे सिर

woman's throat slashed in assam

पिछड़े इलाकों में जादू-टोना और अंधविश्वास लोगों की जान ले रहा है। इन इलाकों में जादू-टोना के संदेह के चलते खौफ पैदा हो गया है।

असम क‌ि घटना से पहले मई में झारखंड में जादू-टोना के शक के चलते छह लोगों को मार दिया है। इन लोगों की हत्या इसलिए की गई कि गांव वालों को इन पर डायन होने का शक था। मारे गए इन छह लोंगो में चार महिलाएं भी हैं जिन्हें भी इसी संदेह के चलते मौत के घाट उतार दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के अलग-अलग नक्सल प्रभावित इलाके सिमडेगा, गुमला और पलामू में छह लोगों को जादू-टोना के संदेह में मार डाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed