{"_id":"28089cd54f5dbdc16dfedfea82a44715","slug":"woman-s-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव-मैरेज करने के बाद युवती ने ऐसा क्यों किया?","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
लव-मैरेज करने के बाद युवती ने ऐसा क्यों किया?
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 02 Apr 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फतेहाबाद में एक विवाहिता की पंखे के हुक से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवती ने कुछ ही दिन पूर्व अंतर जातीय विवाह किया था। युवती उतर प्रदेश के गांव नंगला आकल थाना जसराना की है।
विज्ञापन
एक निजी संस्थान में कार्यरत 22 वषीय बीर बहादुर सिंह प्रजापति ने बताया कि करीब दो साल पहले अपने गांव नंगला आकल की ही 18 वर्षीय बबीता राठौर के साथ उसका प्रेम संबंध था। इसलिए दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
बबीता के पिता राधेश्याम की शिकायत पर जसराना उतर प्रदेश की पुलिस ने बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो उनके पास इलाहाबाद उच्च न्यायलय के शादी के दस्तावेज थे।
विज्ञापन
दोनों को न्यायालय में पेश किया गया तो युवती बबीता ने अपने पति बीर बहादुर सिंह के साथ जाने के लिए हामी भर दी थी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था तभी से ही बीर बहादुर और बबीता भूना में एक फैक्टरी में काम कर रहे थे।
बबीता का एक पांच माह का बेटा भी है परंतु सोमवार को पंखे के हुक से बबीता का शव लटका मिला।