फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman's murder in illicit relationships

ड्राइवर से अवैध संबंध महिला को पड़ा महंगा

Fri, 04 Apr 2014 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Apr 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
woman's murder in illicit relationships
अपने ड्राइवर से संबंध बनाना उस महिला को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


35 साल के ड्राइवर ने अपनी 50 साल की मालकिन को चाकू से गोद कर मार डाला। खास बात यह है कि उस वक्त उसका पति शिवाजी घर में वीलचेयर पर बैठा हुआ था।
 
मामला मुंबई के लोअर परेल क्षेत्र का है। पुलिस की शुरूआती जांच में जो बात सामने निकल कर आ रही है उसके अनुसार यह मामला अवैध संबंध का बताया जाता है।

मृतक अलका थिरवाडे का उसके यहां लंबे समय तक ड्राइवर रहे परशुराम कांबले के साथ अवैध संबंध था, जिसका परिणाम महिला की हत्या कर निकाला।

महिला के दूरी बनाने से था नाराज

woman's murder in illicit relationships

पुलिस के अनुसार कांबले अलका के यहां ड्राइवर था और अक्सर उसी के घर में रहता भी था। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए।

कुछ महीने पहले अलका के बेटे को जब इस रिलेशनशिप के बारे में जानकारी मिली, तो घर में काफी गाली-गलौच हुई।

उसके बाद अलका ने कांबले से दूरियां बनानी शुरू कर दीं। इस पर कांबले अलका से नाराज हो उठा।

फरवरी महीने में जब वह अलका के घर फिर गया, तो अलका ने उसकी पिटाई करके उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू से गोद कर मौत के घाट उतारा

इसके बाद अलका ने पुलिस में भी यह शिकायत भी दर्ज कराई थी कि कांबले ने उसके कान काटने की कोशिश की। कांबले इसमें ‌गिरफ्तार हुआ और कुछ दिन तक लॉकअप में भी रहा।

बाद में उसे जमानत मिल गई, लेकिन अपनी गिरफ्तारी की बात को वह हजम नहीं कर पाया।

उसके बाद उसने अलका का कत्ल करने का मन बना लिया। उसने कल जबरन अलका के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। उस समय घर में अलका का बेटा नहीं था और पति वीलचेयर पर था।

कांबले ने बेबस अलका पर कई वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed