अकेले रहना चाहती थी प्रेमिका, निर्वस्त्र कर पीटा
अकेले रात बिताने की इच्छा जताना एक महिला को इतना भारी पड़ा कि उसके प्रेमी ने उसे निर्वस्त्र करके पेड़ से बांध दिया। पीड़िता ने अपनी मां को रो-रोकर सारी कहानी बयां की जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ।
मामला इंग्लैंड के हैंपशायर का है। पुलिस के अनुसार पीड़िता सोफी लैजेल (26) अपनी मां और बच्चों के साथ रहती है। उसका प्रेमी डेनियल जॉनेस भी वहां आता था। घटना वाली रात भी वह उसके घर आया लेकिन उसने उसे वापस जाने के लिए कहा क्योंकि वह अकेले वक्त बिताना चाहती थी।
इससे नाराज होकर डेनियल ने सबके सामने उसे बिस्तर से खींच कर गिरा दिया और घसीटते हुए मीलों दूर ले गया।
कंपा देने वाली ठंड में निर्वस्त्र करके बांधा
डेली मेल के मुताबिक, आरोपी डेनियल उसे घतीटते हुए एक सुनसान जगह पर ले गया और जबरन उसके कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उसने पीड़िता को उसके ही पायजामे के सहारे पेड़ से बांध दिया।
कंपा देने वाली ठंड में उसने प्रेमिका को निर्वस्त्र हालत में पेड़ से बांधा और वापस अपने घर चला गया। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने किसी तरह खुद को बंधन से मुक्त किया और झाड़ियों के पीछे छिपती हुई, खेतों से होकर निर्वस्त्र हालत में किसी तरह एक घर खोजने में कामयाब रहीं, जहां एक पति-पत्नी रहते थे।
उन्होंने इमरजेंसी नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। उसके चेहरे और शरीर के दूसरे अंगों पर चोट के निशान थे। पीड़िता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह रोजाना प्रेमी के साथ रहती थी लेकिन एक दिन उसने अकेले रहने को कहा तो उसने उसे वो सजा दी।
फोन नहीं उठाया तो तोड़ा दरवाजा और टीवी
उसने बताया कि घटना वाले दिन डेनियल ने कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया तो वह घर पहुंच गया। उसने दरवाजा दरवाजा तोड़ दिया और टीवी भी फोड़ डाली।
इस पूरे घटनाक्रम के दोरान उसकी मां और बच्चे भी बाहर आ गए। कुछ देर तक चिल्लाने के बाद डेनियल ने उसे घसीटना शुरू किया और घर से दूर ले गया। इस सब के दौरान उसे उम्मीद थी कि उसके पड़ोसी पुलिस को फोन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पीड़िता ने बताया कि भागते समय उसे सिर्फ रास्ते में सुनसान घर ही दिख रहे थे जिनमें लाइट भी नहीं जल रही थी। आखिरकार उसे एक घर मिला और उसने पुलिस बुलाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने उसे गहरे जख्म दिये।
'वो मेरी मां को मार देना चाहता था'
पुलिस के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम दिसंबर 2013 का है। आरोपी ने उसे घर से दूर ले जाकर कपड़े उतारने को कहा और पायजामे से उसे बांध दिया। उसने कहा कि वेश्याओं के साथ ऐसा ही होता है।
बीते वर्ष जुलाई में उसे अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उसे किडनैप करने का दोषी ठहराया गया और अगस्त में उसे 20 माह की कैद की सजा सुनाई गई।
पीड़िता के बेटे ने कहा कि डेनियल उसकी मां को जान से मार देना चाहता था। उसने कहा था कि वह भागेगी भी तो ज्यादा दूर नहीं जा पाएगी। फिलहाल पीड़िता इंग्लैंड के ही एक शहर में रह रही है और उसने दूसरी महिलाओं से घरेलू हिंसा के मामलों में खामोश न रहने की अपील की है।