कई साल तक करता रहा बेटी से रेप, हुई गर्भवती
कई साल तक पिता की जबरदस्ती झेलने वाली युवती ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और पिता की करतूतों का भंडाफोड़ किया है। युवती ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने कई सालों तक उसका यौन उत्पीड़न किया जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।
मामला आयरलैंड का है। हेलेन रीस (काल्पनिक नाम) ने अपनी कहानी जाहिर करते हुए बताया कि उसने भाई और बहन के साथ किस तरह डरते हुए जिंदगी के कई साल गुजारे।
उसने बताया कि उनकी मां ने कई साल पहले छोड़ दिया था और उनका पिता मानसिक समस्या थी और वह डरावना भी था। वह खुद से बातें करता था और बिल्कुल पागलों की तरह व्यवहार करता था।
जानवरों की तरह पीटता था और करता था ऐसे काम
डेली मेल के अनुसार, हेलेन ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार करता था। उनके घर में सोने के लिए बिस्तर नहीं थे और वे सिर्फ ब्रेड और टमाटर खाकर रहते थे।
वह उन्हें परेशान करने के लिए स्वादिष्ट मिठाइयां लाता था और उन्हें दिखा-दिखाकर खुद खा जाता था। यही नहीं, उसने शोषण की हदें पार कर दीं और हिंसक हो जाता था।
हेलेन ने बताया कि उसका पिता शारीरिक चोट पहुंचाता था। वह सरिया और बेल्ट से उनकी पिटाई करता था। उसकी मार और चोटों के निशान छुपाने के लिए दोनों बहनें बड़े और ढीले कपड़े पहनती थीं। कई बार वह बेटे से उनकी पिटाई करने को भी कहता था।
14 साल की उम्र में बना दिया गर्भवती
उसने बताया कि जब वह पांच साल की थी तभी से उसके पिता ने यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया और रात में उसके कमरे में आने लगा। पिता की हरकतों से वह इतनी डरी हुई थी कि किसी को बताने से भी डर रही थी।
आरोपी पिता ने धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी के सामने कुछ बोला तो ऐसी जगह कैद करेगा जहां से निकलना भी संभव नहीं होगा। हेलेन की ये खामोशी कई सालों तक बनी रही जिसके चलते 14 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई।
हेलेन ने कहा कि वह हमेशा कहता था कि वह गर्भवती नहीं हो सकती क्योंकि वह उसका पिता है। लेकिन जब वह प्रेगनेंट हो गई तो वह उसे फिर मारने लगा। उसने अबॉर्शन कराने की कोशिश भी की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और ये संभव नहीं था।
मासूम बच्ची को भी नहीं बख्शा?
बेटी सारा के पैदा होने के बाद उसे और भी चिंता होने लगी। एक दिन वह बाहर से घर पहुंची तो उसने पिता को मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक हरकतें करते हुए देखा। जिसके बाद उसने वहां से दूर जाने की ठान ली।
उसने पिता के खिलाफ शिकायत की लेकिन मानसिक रूप से बीमार होने के चलते वह बच गया। हालांकि इसके बाद उसे मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
हेलेन ने बहुत कोशिश की लेकिन फिर भी सारा को पता चला गया कि उसका पिता कौन है। जब उसे पता चला तो वह उससे नफरत करने लगी। हालांकि अब उनके रिश्ते ठीक हो रहे हैं। सारा अब खुश है। उसने कहा कि वह इसलिए अपनी कहानी साझा कर रही है ताकि दूसरी महिलाएं और लड़कियां ऐसे खामोश होकर अपनी जिंदगी न तबाह करें।