महिला ने अस्पताल से चुराई बच्ची, 'सॉरी' लिख कर दे गई वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल से एक नवजात बच्ची को चुराने वाली महिला 'सॉरी' के नोट के साथ उसे वापस छोड़ गई। मामला राजस्थान के उदयपुर का है जहां एक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि बच्चा वार्ड से एक महिला नवजात बच्ची को चुरा कर भाग रही है।
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उस महिला ने बच्चा चुराने से कुछ देर पहले ही उससे बातचीत भी की थी। जब डॉक्टरों ने महिला को रोका तो उसने बहाना बनाया कि वह बच्ची को दूध पिलाने ले जा रही है।
'सॉरी' लिख कर वापस कर दी बच्ची
अस्पताल का पूरा स्टाफ बच्ची की खोज में लग गया था। अगले दिन बच्ची एक मंदिर की सीढ़ियों पर मिली और उसके साथ एक नोट भी लिखा रखा हुआ था। उसमें लिखा था, 'कृपया बच्ची को नर्सरी में लौटा दीजिए, सॉरी।'
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का खुद का बच्चा जन्म के वक्त ही मर गया था। पुलिस अभी भी महिला की खोज कर रही है और उसका मानना है कि वह वहां की स्थानीय महिला ही है।
बच्ची के वापस मिलने पर उसे आईसीयू में उसकी जांच की गई लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है।