फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman raped to be get rid from debt in mau up

यूपी: कर्ज चुकाने के लिए लुटवाई बहू की इज्जत, सास गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2015 05:09 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला मधुबन (मऊ)
संवाददाता/अमर उजाला मधुबन (मऊ) Updated Tue, 24 Nov 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
woman raped to be get rid from debt in mau up

यूपी के मऊ जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में सास द्वारा अपनी ही बहू की अस्मत का सौदा करने का मामला प्रकाश में आया है। बलात्कार की घटना के छह बाद कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को पीड़िता बहू ने अपनी सास और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर के मुताबिक उसकी सास गाँव के ही एक व्यक्ति के कर्ज तले दबी हुई थी। करीब छह माह पूर्व उस व्यक्ति के दबाव में वह अपनी बहू पर उससे अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन


पीड़िता ने पति से शिकायत की तो उसने मां का ही पक्ष लिया और ऐसा करने के लिए वह भी दबाव बनाने लगा। करीब छह माह पूर्व पति और सास दोनों ने मिल कर उस व्यक्ति को जबरदस्ती घर में घुसा दिया और उसने पीड़िता से बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे का लालच दे करते थे बलात्कार

woman raped to be get rid from debt in mau up

पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया और किसी से कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। दुबारा संबंध के बदले उसे रुपये देने का लालच भी दिया जाता रहा।

कुछ दिनों बाद वह बहाने से मायके आ गई और इस बात की जानकारी अपने माता पिता को दी। मायकेवालों की पहल पर उसने कोर्ट से गुहार लगाई। करीब छह माह पुराने इस मामले में चार दिन पूर्व न्यायालय के आदेश पर सोमवार को तीनों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।

इस संबंध में थानाध्क्ष मधुबन पंच बहादुर  का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed