भोपालः चलती बस में महिला से बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चलती बस में एक महिला यात्री से बलात्कार की घटना ने एक बार फिर निर्भयाकांड की याद ताजा कर दी है। भोपाल में बुधवार को देर रात एक महिला यात्री से चलती बस में बलात्कार हुआ।
इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में दिसंबर 2012 एक युवती से चलती बस में दरिंदगी की गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। निर्भयाकांड के बाद सार्वजनिक वाहनों में महिला यात्रियों खासकर रात्रि में यात्रा के दौरान विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई थी लेकिन तब से हालात कितना बदले हैं इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, घटना के दौरान बस में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था जिसका फायदा उठाकर आरोपी बस कंडक्टर ने 43 वर्षीय महिला का बलात्कार कर दिया। घटना के दौरान में बस में ड्राइवर के अलावा कंडक्टर का एक और साथी भी था जो अपराध में कंडक्टर के साथ शामिल था।
एक रेप कर रहा था दूसरा अपनी बारी का इंतजार
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला शहर के नरियल खेडा स्थित मायके से लौटकर अपने गोविंदपुरा स्थित अपने घर जा रही थी। पिता के घर से वह एक ऑटो में बस स्टैंड तक आई और वहां एक मिनी बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर CG-17-F-0197 था में बैठ गई।
कुछ देर पर बाद बस जब उसके घर के करीब पहुंची तो उसने ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा लेकिन ड्राइवर ने यह कहते हुए बस नहीं रोकी वह क्रॉसिंग से मोड़ कर ला रहा। लेकिन वह बस को वापस लाने की बजाए मैदा मील की तरफ ले गया।
इसके बाद कंडक्टर ने उसे धमकाया और फिर बलात्कार किया। इस दौरान ड्राइवर बस के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच महिला किसी प्रकार से कंडक्टर से चंगुल से छूटकर बस का दरबाजा खोलने में कामयाब हो गई और बस से बाहर निकल गई।
महिला से थाने में जाकर की शिकायत
इसके बाद महिला ने तुरंत की नजदीक के थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बस का नंबर भी दिया है जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
महिला ने पुलिस को बताया कि जब कडक्टर उसका बलात्कार कर रहा था तब एक दूसरा आदमी उसे पकड़े हुए था।
वहीं मामले पर पुलिस का कहना है कि सिर्फ कंडक्टर ने ही बलात्कार किया है बाकी दो लोग बस के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।