फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman raped in meerut and showed around the village

यूपीः महिला से दुष्कर्म कर गांव में निर्वस्त्र घुमाया

Wed, 30 Sep 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 30 Sep 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
woman raped in meerut and showed around the village

यूपी में मेरठ के कंकरखेड़ा में रोहटा रोड स्थित फाजलपुर में महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसको निर्वस्त्र घूमाया। यह नजारा देखकर लोग शर्मसार हो गए।

विज्ञापन


पीड़िता को लेकर लोग कंकरखेड़ा थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उनको भगा दिया। मंगलवार को पीड़िता को लेकर महिलाएं एसएसपी आवास पहुंचीं। एसएसपी के हड़काने पर थाना पुलिस की नींद टूटी। तब जाकर आरोपी पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


एसएसपी आवास पर मंगलवार दोपहर रोहटा रोड की दर्जनों महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने कंकरखेड़ा पुलिस के खिलाफ हंगामा किया और एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं ने बताया एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया और दोस्तों संग महिला को निर्वस्त्र घुमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने सुनाई दरिंदगी की दास्तां

woman raped in meerut and showed around the village

महिला से मारपीट भी की गई। लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी फरार हो गया। महिला ने थाने में शिकायत की थी, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।

एसएसपी ने महिला की दास्तां सुनी तो वह भी दंग रह गए। एसएसपी ने तत्काल कंकरखेड़ा पुलिस को निर्देश दिए कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज करे। पुलिस ने आरोपी छग्गन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

उसके दोस्तों की पहचान भी कराई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू रखा और उसे खींच कर कमरे में ले गया। जहां पर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोभापुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह को इसकी जानकारी थी, लेकिन उसने कार्रवाई नहीं की।

अवैध शराब बेचता है आरोपी
महिलाओं ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है। सट्टा खेलना और अवैध शराब बेचना उसका पेशा है। पुलिस उसको कई बार इन मामलों में जेल भी जा चुका है। महिलाओं ने बताया आरोपी पक्ष के लोग और पुलिस मामले में समझौता कराके मामले को दबाने चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed