फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman raped in hoshangabad govt hospital

अस्पताल में आई थी इलाज कराने, अस्मत लुटा बैठी

Mon, 21 Oct 2013 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Oct 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
woman raped in hoshangabad govt hospital

मध्य प्रदेश में होशंगाबाद के सरकारी अस्पताल में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला बीमार बेटी की इलाज के अस्पताल आई थी। शनिवार रात अस्पताल के एक कर्मचारी ने उससे रेप किया।

शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

महिला की बेटी के पेट में छह दिनों से काफी दर्द था तो अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात 11:30 बजे वह शौचालय गई थी।

जब वह लौटी तो एक आरोपी ने उसे पकड़ लिया और फिर दो लोगों ने उसे खींचकर पास के एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां उससे रेप किया।

आधी रात को जब उसका पति अस्पताल आया तो उसने उससे पूरी बात बताई। फिर उसने अस्पताल के अधिकारियों से शिकायत की।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मी आदित्य और वार्डबॉय दीपक मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आदित्य ने महिला से रेप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed