{"_id":"980646b48f29508d4a2ca026b519ef95","slug":"woman-raped-by-three-men-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा को ले गया नौकरी दिलाने, दोस्तों के साथ किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
विधवा को ले गया नौकरी दिलाने, दोस्तों के साथ किया गैंगरेप
ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Sep 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक ने विधवा को नौकरी दिलाने के लिए साथ ले गया और दोस्तों के साथ मिलकर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
रेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला अपनी मां और बच्चों साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसका एक जानकार नौकरी दिलाने की बात कर उसे मंगलवार देर शाम बाइक से न्यू उस्मानपुर इलाके में पुश्ता रोड से यमुना खादर में ले गया।
विज्ञापन
एक अन्य बाइक पर दो युवक वहां पहले से मौजूद थे। तीनों ने जंगल में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपने मोबाइल फोन से मामले की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जगप्रवेश चंद्र अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को दबोच लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी और महिला के बीच किसी प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है।