{"_id":"9701db36126c1df0cf3a75ad67bfbeae","slug":"woman-raped-by-thieves-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए थे सोना और भैंस लूटने, लूट ले गए इज्जत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
आए थे सोना और भैंस लूटने, लूट ले गए इज्जत
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 11 Sep 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
हथियार से लैस छह बदमाश सोमवार की रात एक घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। चोरी का विरोध करने पर दो बदमाशों ने एक महिला से गैंगरेप किया। बीच-बचाव करने पर उसके पति को मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
बदमाश पांच हजार रुपए, तीन तोले सोने के जेवर व दो भैंस लेकर फरार हो गए। घरवालों के सूचना देने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामला गौतमबुद्ध नगर जिले के जारचा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पुलिस के मौके पर न पहुंचने से नाराज लोगों ने मंगलवार सुबह थाने का घेराव किया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सिकंदराबाद के डलबांस गांव निवासी पप्पू और प्रेम व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब डेढ़ बजे बंदूकों और तमंचों से लैस छह बदमाश दरवाजा काटकर घर में घुस आए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
उन्होंने परिवार में मौजूद सभी लोगों के हाथ-पैर बांधने के बाद अलमारी से पांच हजार रुपए और जेवर निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने परिजनों को पीटा।
आरोप है कि वारदात के दौरान दो बदमाशों ने महिला से गैंगरेप किया। विरोध करने पर बदमाशों ने पति पर तमंचों की बटों से हमलाकर उसे घायल कर दिया। बदमाश मकान के परिसर में बंधी दो भैंस भी ले गए।