बर्थडे पार्टी के बहाने होटल ले गया सिपाही, और फिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकॉम की एक छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ती थी। एक रोज उसकी सहेली ने अपने रिश्तेदार से मुलाकात कराई। वह सिपाही बाराबंकी जिले में तैनात था। छात्रा के जन्मदिन पर सिपाही ने उसे पार्टी देने के बहाने एक होटल में ले गया।
वहां उसने छात्रा से रेप किया और पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। उसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रेप और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
यह घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है।
MMS बनाया, मार्कशीट भी कब्जे में ले ली
आरोप के घेरे में आया है बाराबंकी जिले के रुधौली थाने में तैनात सिपाही जुबेर अहमद, जो आजकल अयोध्या में विशेष ड्यूटी पर है। सिपाही के खिलाफ महराजगंज जिले की रहने वाली बीकाम की एक छात्रा की ओर से तहरीर दी गई है।
छात्रा के मुताबिक, वह पढ़ाई के लिए सन 2012 में गोरखपुर के एक हॉस्टल में रह रही थी। उसके साथ पढ़ने वाली पडरौना की एक और छात्रा भी उसी कमरे में रहती थी। सहेली के रिश्तेदार के रूप में तरकुलवा के सिरसिया गोठा (देवरिया) निवासी जुबेर अहमद से उसकी मुलाकात हुई।
उसके जन्मदिन पर सिपाही उसे ट्रीट देने के बहाने गोरखपुर के एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसका एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करते हुए मॉर्कशीट भी कब्जे में ले ली। विरोध करने पर वह हत्या की धमकी देता था।
ब्लैकमेलिंग से तंग लड़की ने परिजनों को बताई बात
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी घरवालों को दी। जिसके बाद परिवार ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया।
कोतवाली ने छात्रा से दुराचार, अश्लील क्लिपिंग से ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है।
शादी के लिए हुई थी रजामंदी
आरोपी सिपाही जुबेर अहमद का कहना है कि वह तीन वर्ष से छात्रा के संपर्क में है। दोनों के बीच शादी की रजामंदी बनी थी लेकिन अब छात्रा अपना रुख बदलकर झूठे आरोप लगा रही है।