फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman raped by police

सिपाही ने किया सिपाही का बलात्कार

Fri, 27 Jun 2014 05:08 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 27 Jun 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
woman raped by police

यूपी में बलात्कार की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। अब तो पुलिस वाले भी इसमें शामिल होते जा रहे है।

विज्ञापन


रामपुर जनपद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मंगलवार को एक महिला सिपाही ने हाथरस में तैनात सिपाही पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है।

जनपद में तैनात एक महिला सिपाही ने हाथरस में तैनात सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने सिपाही और उसके भाई पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाथरस में तैनात है आरोपी सिपाही

woman raped by police

महिला सिपाही ने एसपी से भी शिकायत की थी कि शामली निवासी और हाथरस में तैनात एक सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है।

महिला सिपाही का कहना है कि आरोपी उसको दो साल से बरगला रहा था। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। विरोध करने पर सिपाही और उसके भाई ने मारपीट की।

महिला सिपाही की शिकायत पर एसपी ने सिविल लाइंस कोतवाली को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में सिपाही और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 बैच के सिपाही हैं दोनों

woman raped by police

बताया जाता है कि महिला सिपाही और आरोपी दोनों 2011 बैच के हैं। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान मुरादाबाद में हुई थी।

आरोप है कि सिपाही महिला सिपाही को दो साल तक शादी का झांसा देता रहा है। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। महिला कांस्टेबल ने जब इसका विरोध किया तो उसके मारपीट भी गई।

एसपी रामपुर साधना गोस्वामी ने कहा कि महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि हाथरस में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed