{"_id":"768bbe84a398208694addfa27b41e4a9","slug":"woman-raped-by-man-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखाने ले गया पति की 'हकीकत', रेप के बाद बेचा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिखाने ले गया पति की 'हकीकत', रेप के बाद बेचा
हाथरस/ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
पति की कथित हकीकत से रूबरू कराने के लिए पड़ोसी एक महिला को अपने साथ दिल्ली ले गया। पति की हकीकत सामने तो नहीं आई, लेकिन उसने महिला से रेप किया और फिर उसे दूसरे शख्स को बेच दिया।
विज्ञापन
जैसे-तैसे वहां से चकमा देकर महिला भागकर घर आ गई। उसने महिला थाना पुलिस में पूरी घटना बताई। वारदात उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है।
सिकंदराराऊ क्षेत्र की सुभावती (परिवर्तित नाम) का पति दिल्ली में मजदूरी करता था। बताते हैं कि उसके पड़ोसी ने उसे बताया कि उसके पति ने दिल्ली में दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
सुभावती उसकी बातों में आ गई और पड़ोसी के साथ दिल्ली चली गई। पड़ोसी की नीयत खराब थी। वह उसे दिल्ली की बजाय कहीं और ले गया, और वहां उसका एक दोस्त भी मिल गया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद पड़ोसी ने उसे अपने साथ रखा और फिर 50 हजार रुपए में उसका सौदा कर दिया। जिस व्यक्ति को उसका सौदा किया गया था वह उसे कहीं और ले जा रहा था। मगर किसी तरह से उसे चकमा देकर वह हाथरस आ गई।
महिला थानाध्यक्ष धनुष कुमारी का कहना है कि उक्त महिला के बारे में पूरी तरह से छानबीन व पूछताछ की जा रही है, तभी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।